सब्सक्राइब करें

रिजाइन देने वाले ध्यान दें: नोटिस पीरियड में कौन से 4 काम कर लेने चाहिए? 90% लोग नहीं जानते

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 08 Jun 2026 04:17 PM IST
सार

Notice Period Mein Employee Ko Kya Kaam Kar Lene Chahaiye: अगर आप भी किसी कंपनी से रिजाइन देकर नई कंपनी जॉइन करने वाले हैं, तो आपको ये पता होना जरूरी हो जाता है कि आपको नोटिस पीरियड में कौन-कौन से काम करवा लेने चाहिए।

विज्ञापन
resignation tips: What 4 things should be done during the notice period mein kya kaam kar lene chahaiye
नोटिस पीरियड में क्या-क्या काम पूरे कर लेने चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

Resignation Tips: हर कोई चाहता है कि वो पढ़ाई कर अच्छा करियर चुने और जो लोग नौकरी करते हैं, वे एक अच्छी नौकरी की तलाश में रहते हैं। हालांकि, अपने करियर को ग्रोथ देने के लिए लोग समय-समय पर कंपनियां बदलते भी रहते हैं जो सही भी है।

किसी भी कंपनी से रिजाइन करने के बाद आपको कंपनी के नियमों के अनुसार, नोटिस पीरियड पूरा करना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको नोटिस पीरियड में कौन-कौन से काम कर लेने चाहिए? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। चलिए जानते हैं नोटिस पीरियड में कौन-कौन से काम कर लेने चाहिए...

resignation tips: What 4 things should be done during the notice period mein kya kaam kar lene chahaiye
नोटिस पीरियड में क्या-क्या काम पूरे कर लेने चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

नोटिस पीरियड में कर्मचारी को क्या-क्या करना चाहिए?

काम हैंडओवर करें

  • आपको अपनी जिम्मेदारियों को सही से सौंपना चाहिए
  • आप अगर किसी प्रोजेक्ट आदि पर काम कर रहे हैं, तो अपने सहयोगियों को वो काम सौंप दें
  • ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि आपको नई नौकरी करने के बाद पिछली कंपनी के कामों को न देखना पड़े और न ही आपको कोई दिक्कत हो
Trending Videos
resignation tips: What 4 things should be done during the notice period mein kya kaam kar lene chahaiye
नोटिस पीरियड में क्या-क्या काम पूरे कर लेने चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

अपने डॉक्यूमेंट लेना न भूलें

  • जिस कंपनी को छोड़ रहे हैं, वहां से अपने सभी दस्तावेज जरूर लें
  • जैसे- अपना फॉर्म-16, सैलरी स्लिप, टैक्स डॉक्यूमेंट लें
  • अपने ऑफर लेटर से लेकर जॉइनिंग लेटर आदि डॉक्यूमेंट की कॉपी लेना न भूलें
  • साथ ही अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट जो आपके हैं, उन्हें जरूर लें ताकि आपको आगे दिक्कत न हो
विज्ञापन
विज्ञापन
resignation tips: What 4 things should be done during the notice period mein kya kaam kar lene chahaiye
नोटिस पीरियड में क्या-क्या काम पूरे कर लेने चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

नो-ड्यूज पूरा करें

  • नोटिस पीरियड के दौरान एचआर टीम से और फाइनेंस टीम से मिलें
  • उनसे अपनी सभी चीजों के नो-ड्यूज सर्टिफिकेट जरूर लें
  • अपने पीएफ की चीजों को क्लियर कर लें
  • एक्सपीरियंस लेटर से लेकर बाकी डॉक्यूमेंट के लिए एचआर से बात कर लें ताकि, आपको बाद में दिक्कत न हो
विज्ञापन
resignation tips: What 4 things should be done during the notice period mein kya kaam kar lene chahaiye
नोटिस पीरियड में क्या-क्या काम पूरे कर लेने चाहिए? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

फुल एंड फाइनल

  • एचआर टीम से अपने एफएनएफ यानी फुल एंड फाइनल के लिए बात कर लें
  • आपको कितने दिन में आपका एफएनएफ मिल जाएगा, ये सब बातें क्लियर कर लें
  • एचआर का कॉन्टैक्ट नंबर और ईमेल आईडी अपने पास रखें, ताकि दिक्कत होने पर आप उनसे संपर्क कर सके
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed