सब्सक्राइब करें

FD, RD और SIP में क्या अंतर है? निवेश से पहले जानिए कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 05:08 PM IST
सार

FD vs RD vs SIP: अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि FD, RD और SIP में क्या अंतर होता है? इन तीनों में से कहां निवेश करना चाहिए। 

विज्ञापन
FD vs RD vs SIP Difference Know Which Investment Option Is Better For Your Financial Goals
FD, RD And Mutual Fund Difference - फोटो : AI Generated

FD, RD And Mutual Fund SIP Kaha Karen Niwesh: आज के समय में बचत और निवेश को लेकर आपके सामने कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, निवेश के तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), रिकरिंग डिपॉजिट (RD) और म्यूचुअल फंड सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) काफी लोकप्रिय हैं। तीनों ही निवेश योजनाएं लोगों की अलग-अलग जरूरतों और वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इन तीनों में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर साबित हो सकता है।

FD vs RD vs SIP Difference Know Which Investment Option Is Better For Your Financial Goals
FD, RD And Mutual Fund Difference - फोटो : AdobeStock

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) क्या है और यह किसके लिए सही है?

  • फिक्स्ड डिपॉजिट FD स्कीम उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है, जो सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।
  • एफडी में आपको एकमुश्त राशि का निवेश निश्चित अवधि के लिए करना होता है।
  • बैंक आपके इस निवेश पर पहले से तय ब्याज दर प्रदान करते हैं।
  • एफडी में निवेश करने पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
FD vs RD vs SIP Difference Know Which Investment Option Is Better For Your Financial Goals
FD, RD And Mutual Fund Difference - फोटो : AdobeStock

रिकरिंग डिपॉजिट (RD) क्या है और यह किसके लिए फायदेमंद है?

  • वहीं रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD स्कीम उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करना चाहते हैं।
  • RD में निवेशक को हर महीने एक निश्चित राशि का निवेश निर्धारित अवधि पूरी होने तक करना होता है।
  • इस निवेश पर पहले से तय दर पर ब्याज का लाभ मिलता है।
  • RD स्कीम उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जो छोटा-छोटा निवेश करके बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं।
  • यह भी सुरक्षित निवेश के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FD vs RD vs SIP Difference Know Which Investment Option Is Better For Your Financial Goals
FD, RD And Mutual Fund Difference - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड SIP में निवेश कैसे काम करता है और इसमें कितना जोखिम है?

  • वहीं म्यूचुअल फंड SIP में आपको हर महीने एक निश्चित निवेश करना होता है।
  • SIP पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
  • इस कारण इसमें जोखिम FD और RD की तुलना में अधिक होता है।
  • इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेशकों को ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है।
  • इसके अलावा इसमें जोखिम भी अधिक होता है।
विज्ञापन
FD vs RD vs SIP Difference Know Which Investment Option Is Better For Your Financial Goals
FD, RD And Mutual Fund Difference - फोटो : AdobeStock

FD, RD और SIP में से आपके लिए कौन सा निवेश विकल्प सही है?

  • आपको निवेश का चयन अपने वित्तीय लक्ष्य, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश अवधि को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
  • अगर आपकी प्राथमिकता सुरक्षा है तो FD और RD उपयुक्त हो सकते हैं।
  • वहीं लंबी अवधि में अधिक रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए SIP बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed