Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Govt scheme invest in ppf scheme and get rs crores on maturity with guaranteed return know its all benefits
{"_id":"68c01fc4ebcad199ec0c50a8","slug":"govt-scheme-invest-in-ppf-scheme-and-get-rs-crores-on-maturity-with-guaranteed-return-know-its-all-benefits-2025-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PPF: इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PPF: इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:08 PM IST
सार
Post Office Schemes: इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। इसे पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 5
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Post Office Schemes: देश में ज्यादातर लोग अपनी आमदनी में से बचत के पैसों को बैंक के सेविंग अकाउंट में जमा करके रखते हैं। वर्तमान समय में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बचत के पैसों को सेविंग अकाउंट के अलावा किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि देश में काफी लोकप्रिय है।
इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। इसे पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसमें निवेश किया गया आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
2 of 5
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति
- फोटो : Adobe Stock
पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर मिलती है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 वर्षों का होता है।
3 of 5
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति
- फोटो : Adobe Stock
हालांकि, पीपीएफ स्कीम में 15 वर्षों का मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद आप 5-5 वर्षों के लिए निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप 12,500 रुपये की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं।
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति
- फोटो : Adobe Stock
इसमें सबसे पहले आपको पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाना है। खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करना है। 1.5 लाख रुपये का सालाना निवेश आपको 25 वर्षों तक जारी रखना है।
इस स्कीम में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति
- फोटो : Adobe Stock
25 वर्षों के बाद आप करीब 1,03,08,015 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको करीब 37,50,000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर कुल 65,58,015 रुपये की ब्याज दर मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।