Ayushman Card Registration Process: सरकार द्वारा देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं कई वर्षों से चलाई जा रही हैं। समय-समय पर इनमें कई नई योजनाओं को जोड़ा भी जाता है ताकि, एक बड़े वर्ग को लाभ पहुंचाया जा सके। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में इन योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाने का प्रावधान है। हर एक अलग-अलग योजना में अलग-अलग तरह के लाभ देने का भी प्रावधान है। अब जैसे, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही देख लीजिए।
{"_id":"68bffdcc144f3a52070b5b3e","slug":"how-to-apply-for-ayushman-card-online-or-offline-check-here-full-process-2025-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या सिर्फ ऑनलाइन ही बनवाया जा सकता है आयुष्मान कार्ड या ऑफलाइन भी है कोई तरीका? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या सिर्फ ऑनलाइन ही बनवाया जा सकता है आयुष्मान कार्ड या ऑफलाइन भी है कोई तरीका? यहां जानें
Tue, 09 Sep 2025 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:43 PM IST
सार
Ayushman Card Banane Ka Tarika: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इसको कैसे बनवा सकते हैं। ऑनलाइन या ऑफलाइन में से कौन सा इसका तरीका है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, गरीब वर्ग से आते हैं, आर्थिक रूप से कमजोर हैं, पीएफ या ईएसआईसी का लाभ आपको नहीं मिलता है आदि। ऐसे में आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड से कितना मुफ्त इलाज?
- आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। सरकार इस कार्ड में प्रत्येक कार्डधारक को 5 लाख रुपये की सालाना लिमिट देती है। इस 5 लाख रुपये की लिमिट को कार्डधारक एक साल के लिए इस्तेमाल कर सकता है यानी 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कार्डधारक सालभर में करवा सकता है जिसका खर्च सरका उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप बिना कहीं जाए अपने घर से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको योजना के आधिकरिक पोर्टल पर जाना होता है या आप चाहें तो योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप के जरिए भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबकुछ सही होने पर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र पाए जाने पर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- सत्यापन सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ देर में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
- इस कार्ड के जरिए आप अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं