Confirm Tatkal Train Ticket Booking: जब भी बात एक लंबे और सुगम सफर की आती है, तो ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेन को ही चुनते हैं। इसके पीछे कई वजह भी हैं, जैसे- आरामदायक सीट, सोने की सुविधा, खानपान की व्यवस्था और ट्रेन में शौचालय का होना आदि। बस अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है, तो थोड़ा पहले टिकट बुक करना पड़ता है। वरना आप टिकट से वंचित रह सकते हैं। हालांकि, आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करके अपनी यात्रा कर सकते हैं। पर ज्यादातर लोग ब्रोकर के जरिए ये टिकट बुक करवाते हैं, जो आपसे ज्यादा पैसे लेता है। ऐसे में आप चाहें तो आप घर बैठे खुद ही कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उस तरीके के बारे में जिससे आप ये कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
ध्यान दें: घर बैठे इस सरल तरीके से खुद ही बुक कर सकते हैं कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, जानें कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जरूर कर लें ये एक काम:-
स्टेप 1
- आप अगर तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल www.irctc.co.in पर जाना है
- इसके बाद यहां पर आपको अपनी आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है
- अब आपको 'माय अकाउंट' सेक्शन में जाकर 'माय प्रोफाइल' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
स्टेप 2
- फिर आपके सामने 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें
- इसके बाद आपको यहां उन पैसेंजर की जानकारी भरनी हैं जिनकी तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी है
- ऐसा करने के बाद आपको टिकट बुक करते समय पैसेंजर की जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी और आपका समय बचेगा जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट:-
स्टेप 1
- तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको पहले आने और जाने का स्टेशन चुनना है
- इसके बाद आपको वो तारीख चुननी है जिसमें आपको यात्रा करनी है
- फिर आपको स्क्रॉल डाउन करके तत्काल वाला विकल्प चुनना है और सर्च पर क्लिक कर देना है
स्टेप 2
- अब आपको क्लास चुननी है, जैसे- स्लिपर, एसी आदि
- फिर आपको यात्रियों के नाम तो नहीं भरने, ऐसे में आपको 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' में भरे नामों पर क्लिक कर देना है जिससे नाम अपने आप भर जाएंगे
- अब आपको ऑनलाइन मोड से पेमेंट करनी है
- इसके बाद आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सकता है।