फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें: घर में किसी के निधन के बाद उसके बैंक खाते का पैसा कैसे और किसे मिलता है? यहां जानें नियम

Thu, 08 Oct 2026 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Oct 2026 12:26 PM IST
सार

अगर बैंक खाते में वैध नॉमिनी दर्ज है, तो जरूरी दस्तावेजों के साथ नॉमिनी बैंक से पैसों का दावा कर सकता है। नॉमिनी नहीं होने पर बैंक की प्रक्रिया के अनुसार कानूनी वारिसों से अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

विज्ञापन
How to Claim Money from a Deceased Person’s Bank Account
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसे किसे मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

परिवार में किसी सदस्य का निधन होने के बाद भावनात्मक परेशानी के साथ कई जरूरी वित्तीय काम भी सामने आ सकते हैं। इनमें सबसे अहम सवाल यह होता है कि मृतक के बैंक खाते में जमा पैसे परिवार को कैसे मिलेंगे और इसके लिए बैंक में कौन-कौन से कागज जमा करने होंगे?



ऐसे मामलों में पैसा निकालने की प्रक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि खाते में नॉमिनी दर्ज है या नहीं, और खाता किस तरह संचालित किया जा रहा था। तो चलिए जानते हैं मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे कैसे निकाले जा सकते हैं। आप आगे इससे जुड़े नियम के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
How to Claim Money from a Deceased Person’s Bank Account
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसे किसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

बैंक खाते में नॉमिनी है तो क्या प्रोसेस है?

  • अगर मृतक ने बैंक खाते में किसी व्यक्ति को नॉमिनी बनाया है, तो पैसों के लिए क्लेम करना आसान हो सकता है
  • इसमें सबसे पहले बैंक को खाताधारक के निधन की जानकारी देनी होती है
  • इसके साथ आम तौर पर डेथ सर्टिफिकेट और नॉमिनी की पहचान से जुड़े दस्तावेज जमा करने होते हैं
How to Claim Money from a Deceased Person’s Bank Account
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसे किसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में बैंक नॉमिनी की पहचान और खाताधारक की मृत्यु की पुष्टि करने के बाद भुगतान की प्रक्रिया करता है
  • हालांकि एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है कि नॉमिनी को बैंक से पैसा मिलने का मतलब यह नहीं है कि वह रकम का अंतिम मालिक बन गया
  • नियमों के तहत नॉमिनी पैसों को मृतक के कानूनी वारिसों की ओर से ट्रस्टी के रूप में प्राप्त करता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Claim Money from a Deceased Person’s Bank Account
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसे किसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

बैंक खाते में नॉमिनी नहीं है तो क्या होगा?

  • अगर बैंक खाते में नॉमिनी दर्ज नहीं है, तो मामला कानूनी वारिसों के दावे के आधार पर आगे बढ़ता है
  • ऐसी स्थिति में बैंक अपने नियम और लागू प्रक्रिया के अनुसार डेथ सर्टिफिकेट, पहचान और पते के दस्तावेज, दावेदार-कानूनी वारिस से जुड़े प्रमाण और क्लेम फॉर्म मांग सकता है
  • पैसों और मामले की परिस्थितियों के आधार पर बैंक अतिरिक्त दस्तावेज भी मांग सकता है
विज्ञापन
How to Claim Money from a Deceased Person’s Bank Account
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसे किसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • कुछ मामलों में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जैसे कानूनी दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है
  • इसलिए नॉमिनी न होने पर सभी कानूनी वारिसों से जुड़े दस्तावेज पहले से तैयार रखना फायदेमंद हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed