फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेस्टोरेंट के बिल में ऐसे कम करवा सकते हैं आपना पैसा! जानें बिल में सर्विस चार्ज से जुड़ा ये नियम

Fri, 18 Sep 2026 04:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 18 Sep 2026 04:07 PM IST
सार

रेस्टोरेंट बिल में कई बार रेस्टोरेंट वाले सर्विस चार्ज जोड़ देते हैं, जो पूरी तरह से वैकल्पिक होता है। मतलब इसे ग्राहक चाहे तो दे, न चाहे तो देने से मना कर सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
How to Reduce Your Restaurant Bill Know Rules Regarding Service Charge in hindi
रेस्टोरेंट बिल सर्विस चार्ज नियम - फोटो : AI

जब भी आप किसी रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने जाते हैं, तो बिल देखते ही अक्सर आपका ध्यान 'सर्विस चार्ज' पर जाता है। कई रेस्टोरेंट आपके कुल खाने के बिल में 5% से 10% तक सर्विस चार्ज जोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिल में लगा यह सर्विस चार्ज पूरी तरह से ऐच्छिक है, यानी आपकी मर्जी पर निर्भर करता है?



केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के स्पष्ट दिशानिर्देशों के अनुसार कोई भी रेस्टोरेंट ग्राहकों से जबरन सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकता है। आइए इस लेख में इससे जुड़े नियम के बारे समझते हैं।

How to Reduce Your Restaurant Bill Know Rules Regarding Service Charge in hindi
सर्विस चार्ज और टिप में अंतर - फोटो : Adobe Stock

सर्विस चार्ज और टिप में अंतर

  • सर्विस चार्ज कोई सरकारी टैक्स नहीं है, जैसे जीएसटी होता है। यह रेस्टोरेंट द्वारा अपनी सेवा के बदले लिया जाने वाला एक प्रकार का शुल्क या टिप है।
  • नियम के अनुसार, ग्राहक को दी गई सेवा से संतुष्ट होने पर ही टिप देना या न देना उसकी अपनी इच्छा पर निर्भर करता है।
How to Reduce Your Restaurant Bill Know Rules Regarding Service Charge in hindi
बिल से सर्विस चार्ज हटाने का तरीका - फोटो : Adobe Stock

बिल से सर्विस चार्ज हटाने का तरीका

  • अगर रेस्टोरेंट आपके बिल में पहले से सर्विस चार्ज जोड़कर देता है, तो आप उससे इसे हटाने के लिए कह सकते हैं।
  • वेटर या मैनेजर को साफ तौर पर कहें कि आप यह चार्ज नहीं देना चाहते। नियम के तहत रेस्टोरेंट मालिक को आपके बिल से यह राशि तुरंत हटानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Reduce Your Restaurant Bill Know Rules Regarding Service Charge in hindi
जबरन वसूली करने पर शिकायत कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

जबरन वसूली करने पर शिकायत कैसे करें?

  • अगर मना करने के बावजूद कोई रेस्टोरेंट बिल से सर्विस चार्ज हटाने से इंकार करता है, तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
  • आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के नंबर 1915 पर कॉल करके या 'NCH' एप के जरिए तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
How to Reduce Your Restaurant Bill Know Rules Regarding Service Charge in hindi
रेस्टोरेंट बिल में सर्विस चार्ज - फोटो : Adobe Stock

उपभोक्ता आयोग में कार्रवाई का अधिकार

  • जबरन सर्विस चार्ज वसूलना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन और अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाता है। आप इस मामले को जिला उपभोक्ता आयोग में ले जा सकते हैं।
  • दोषी पाए जाने पर रेस्टोरेंट पर भारी जुर्माना लग सकता है और आपको मुआवजा भी मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed