सब्सक्राइब करें

लीक हुई निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया से कैसे हटवाएं? जानें क्या है यह सीक्रेट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 18 May 2026 03:40 PM IST
सार

इंटरनेट पर निजी फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई लोग मानसिक तनाव और बदनामी का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
How to Report Non-Consensual Photos or Videos Online
How to Report Non-Consensual Photos or Videos - फोटो : AI Generated

आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा लोगों की निजी तस्वीरों और वीडियो का गलत इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि अपराधी बिना अनुमति किसी की निजी या अंतरंग फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया, वेबसाइट या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर देते हैं। ऐसी स्थिति में पीड़ित को मानसिक तनाव, डर और बदनामी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी निजी तस्वीर या वीडियो को आपकी बिना अनुमति इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है, तो इस स्थिति में आपको इसकी तुरंत शिकायत करनी जरूरी है। 

How to Report Non-Consensual Photos or Videos Online
How to Report Non-Consensual Photos or Videos - फोटो : FREEPIK

इसके लिए आप StopNCII.org ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। शिकायत को दर्ज कराकर आप कंटेंट हटाने की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं। StopNCII.org एक खास तरह का ऑनलाइन टूल है जिसे गैर-सहमति से साझा की गई निजी तस्वीरों और वीडियो की शिकायत दर्ज करने के लिए तैयार किया गया है। 

Trending Videos
How to Report Non-Consensual Photos or Videos Online
How to Report Non-Consensual Photos or Videos - फोटो : FREEPIK

इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि यहां शिकायत दर्ज करने के दौरान यूजर की निजी जानकारी को सुरक्षित रखा जाता है। अगर आप शिकायत करना चाहते हैं तो सबसे पहले StopNCII.org की वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद आपको Create Your Case के बटन पर क्लिक करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Report Non-Consensual Photos or Videos Online
How to Report Non-Consensual Photos or Videos - फोटो : FREEPIK

नेक्स्ट स्टेप पर आपसे जो जो जानकारी पूछी जाएगी उसको ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करना है और मांगी गई जरूरी फोटो और वीडियो को प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना है। सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिस्टम उस डिजिटल रिकॉर्ड को उन सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ साझा करता है जो इस पहल से जुड़े हैं। इसके बाद संबंधित कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद उस कंटेंट को खोजकर हटाने का काम करती हैं। 

विज्ञापन
How to Report Non-Consensual Photos or Videos Online
How to Report Non-Consensual Photos or Videos - फोटो : FREEPIK

पीड़ित व्यक्ति को भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल और स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर भी इसकी शिकायत जरूर दर्ज करानी चाहिए। इससे कानूनी कार्रवाई शुरू करने में मदद मिलती है और आरोपी तक पहुंचना आसान हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed