सब्सक्राइब करें

Train Fire: ट्रेन हादसे में दुर्घटना-मुत्यु होने पर कितना मुआवजा देती है सरकार? जानें नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sun, 17 May 2026 02:39 PM IST
सार

Train Mein Accident Hone Par Kitna Paise Milte Hain: मध्य प्रदेश के रतलाम के पास आज यानी रविवार को राजधानी एक्सप्रेस में अचनाक आ लग गई। ऐसे में आप क्या ये जानते हैं कि अगर ट्रेन हादसे का शिकार होती है या ट्रेन में आग लगने से नुकसान होता है तो सरकार कितना मुआवजा देती है?

विज्ञापन
Train Fire Incident: How much compensation does the government provide for losses incurred in train accidents
ट्रेन से दुर्घटना होने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Train Fire Incident Compensation Rule: आज यानी रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि, गनीमत ये रही कि किसी तरह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ और तुरंत कार्रवाई के चलते ऐसा हुआ।

ऐसे में इन हादसों की वजह से लोगों के मन में ये सवाल उठने लगता है कि अगर किसी कारण ट्रेन में कोई हादसा होता है, तो यात्रियों को कितना मुआवजा दिया जाता है? आखिर इसको लेकर क्या नियम है? चलिए जानते हैं इस बारे में...

Train Fire Incident: How much compensation does the government provide for losses incurred in train accidents
ट्रेन से दुर्घटना होने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : AdobeStock

किस तरह से मिलता है मुआवजा?

  • रेल यात्रियों को इंश्योरेंस के तहत पैसे मिलते हैं जिसके लिए आपको ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान लगभग 35 पैसे अतिरिक्त देने होते हैं
  • अगर आपने ये पैसे नहीं भरे हैं यानी इंश्योरेंस का ऑप्शन नहीं चुना है तो आपको मुआवजा नहीं मिलता
Train Fire Incident: How much compensation does the government provide for losses incurred in train accidents
ट्रेन से दुर्घटना होने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : AdobeStock

किसे मिल सकता है मुआवजा?

  • जिन लोगों के पास कंफर्म ट्रेन टिकट होता है
  • अगर आपके पास आरएसी टिकट है
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Fire Incident: How much compensation does the government provide for losses incurred in train accidents
ट्रेन से दुर्घटना होने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

हादसा होने पर कितना मुआवजा मिलता है?

  • ट्रेन इंश्योरेंस के तहत अगर ट्रेन दुर्घटना का शिकार होती है और अगर किसी यात्री की मौत हो जाती है, तो उसे 10 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है
  • पर्मानेंट टोटल डिसेबिलिटी की स्थिति में भी 10 लाख रुपये की राशि मिलती है
विज्ञापन
Train Fire Incident: How much compensation does the government provide for losses incurred in train accidents
ट्रेन से दुर्घटना होने पर कितने पैसे मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ट्रेन दुर्घटना में अगर किसी यात्री को पर्मानेंट पार्शल डिसेबिलिटी है, तो उसे 7.5 लाख रुपये तक मिल सकते हैं
  • घायल यात्रियों को इलाज के लिए 2 लाख रुपये तक मिलते हैं, जो अस्पताल खर्च के लिए होते हैं जबकि, 10 हजार रुपये ट्रांसपोर्टेशन के लिए मिलते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed