सब्सक्राइब करें

Delhi Ration Card: बन रहे हैं राशन कार्ड, कौन पात्र-कौन नहीं? आवेदन के तरीके से डॉक्यूमेंट तक सबकुछ जानें यहां

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sun, 17 May 2026 11:41 AM IST
सार

Delhi Mein Kaise Ration Card Ke Liye Apply Karein: अगर आप दिल्ली के निवासी हैं तो आप नए राशन कार्ड के लिए आवदेन कर सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं आपको क्या डॉक्यूमेंट चाहिए और आप कैसे आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ration Card In Delhi: how to apply for delhi ration card check eligibility and required document list
दिल्ली में राशन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

Apply For Delhi Ration Card: अगर आपका राशन कार्ड नहीं बना है और आप चाहते हैं कि आप राशन कार्ड बनवा लें, तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए लगभग 8 साल बाद नए राशन कार्ड बनवाने और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है।

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग की मानें तो अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आप कैसे राशन कार्ड बनवा सकते हैं। आगे आप इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...

Ration Card In Delhi: how to apply for delhi ration card check eligibility and required document list
दिल्ली में राशन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

राशन कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड भरना है
  • फिर आपको अप्लाई ऑनलाइन मेन्यू पर जाना है
  • फिर Pending for Submission वाले सेक्शन में जाकर एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करना है
  • इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट्स के साथ एप्लीकेशन को दोबारा सबमिट करना है
Ration Card In Delhi: how to apply for delhi ration card check eligibility and required document list
दिल्ली में राशन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे?

  • जितने लोगों के नाम राशन कार्ड में जुड़वाने हैं, उन सभी के आधार कार्ड
  • आधार में पता अगर अलग हैं तो दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र चाहिए होगा
  • आय प्रमाण पत्र
  • पात्रता का शपथ पत्र
  • बिजली का बिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card In Delhi: how to apply for delhi ration card check eligibility and required document list
दिल्ली में राशन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : एआई

किसके नाम बनेगा राशन कार्ड?

  • परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य के नाम पर राशन कार्ड बनेगा यानी वो मुखिया होगी
  • अगर किसी परिवार में कोई ऐसी महिला नहीं है जिसकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है तो फिर परिवार के सबसे बड़े पुरुष सदस्य को अस्थायी तौर पर परिवार का मुखिया माना जाएगा
विज्ञापन
Ration Card In Delhi: how to apply for delhi ration card check eligibility and required document list
दिल्ली में राशन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

राशन कार्ड किन लोगों का नहीं बन सकेगा?

  • जो लोग ए से ई कैटेगरी की कॉलोनियों जमीन या मकान के मालिक हैं
  • जो लोग करदाता हैं
  • जिन लोगों के पास चार पहिया वाहन है
  • जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है
  • जिन लोगों का बिजली कनेक्शन 2 किलोवाट से अधिक है आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed