Cockroach Ko Ghar Se Kaise Bhagaye: हम चाहते हैं तो हमारा घर साफ रहे, लेकिन कई कीड़े-मकौड़े या हमारे किचन या बाथरूम में आ जाते हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं।
Cockroach Kaise Bhagaye: कॉकरोच किचन-बाथरूम छोड़ भागेंगे बाहर, महंगे स्प्रे नहीं 10 रुपये की ये चीज ले आएं घर
Cockroach Bhagane Ka Tarika: अगर आपके घर में भी कॉकरोच हैं, तो परेशान होने की जगह आपको कुछ काम करने हैं जिनसे आप कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें बेकिंग सोडा जरूरी रोल निभा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉकरोच भगाने के तरीके क्या हैं?
पहला तरीका
- आपको बेकिंग सोड़ा लेना है जो आपको थोड़ा सा चाहिए यानी 10 रुपये का ले लें तो बहुत है
- साथ में चीनी लें और दोनों को बराबर मात्रा में मिला लें
- इससे स्प्रे तैयार करें और फिर इस स्प्रे को कॉकरोच जहां दिखें वहां करें
दूसरा तरीका
- कॉकरोच को भगाने में छोटी सी लौंग आपकी मदद कर सकती है
- आपको करना ये है कि थोड़ी लौंग ले लें
- अब इन्हें वहां डाल दें, जहां कॉकरोच दिखें
- फिर देखिए कैसे कॉकरोच आपके घर से भाग सकते हैं
तीसरा तरीका
- तेजपत्ता सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता
- बल्कि, ये कॉकरोच को घर से भगाने में भी आपकी मदद कर सकता है
- आपको तेजपत्ते लेने हैं और इन्हें पानी में भिगा लेना है
- फिर आपको इस पानी को कॉकरोच वाली जगह या कॉकरोच के ऊपर छिड़क दें
- दरअसल, कॉकरोच को तेजपत्ते की गंध पसंद नहीं होती
चौथा तरीका
- कॉकरोच को भगाने के लिए आपकी मदद विनेगर कर सकता है
- आपको पहले पानी गर्म करना है और फिर इसमें थोड़ा विनेगर डालें
- अब दोनों को मिलाकर घोल तैयार कर लें
- फिर इसे स्प्रे वाली बोतल में भर लें और वहां छिड़कें जहां कॉकरोच दिखते हों
नोट:- कॉकरोच वहां पर अधिक पनपते हैं जहां पर गंदगी होती है। इसलिए अपने किचन और बाथरूम को रोजाना साफ करें ताकि गंदगी न हो।