फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरजेंसी में कैसे चलाते हैं फायर एक्सटिंग्विशर? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Mon, 26 Oct 2026 03:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 26 Oct 2026 03:11 PM IST
सार

Emergency Fire Extinguisher Guide: आग बुझाने के लिए हमेशा 'PASS' तकनीक यानी पिन खींचना, निशाना लगाना और दबाना अपनाएं।
सिलेंडर चलाते समय हमेशा आग की लपटों के बजाय उसके आधार (बेस) पर निशाना लगाएं।

विज्ञापन
How to Use a Fire Extinguisher in an Emergency? Know These Important Safety Tips and Guidelines
फायर एक्सटिंग्विशर कैसे चलाएं? - फोटो : AI

How To Use Fire Extinguisher: घर, ऑफिस या किसी सार्वजनिक स्थान पर आग लगने की दुर्घटनाएं अचानक कभी भी हो सकती हैं। ऐसे में शुरुआती कुछ मिनट बेहद अहम होते हैं, क्योंकि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाए तो वह विकराल रूप ले सकती है। ज्यादातर जगहों पर आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) लगाए तो जाते हैं, लेकिन संकट के समय सही जानकारी न होने के कारण लोग घबरा जाते हैं और उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।



अगर आपको यह पता हो कि इस सिलेंडर को आपातकाल में कैसे चलाया जाता है, तो आप बड़े नुकसान को टाल सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि फायर एक्सटिंग्विशर को चलाने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है।

Trending Videos
How to Use a Fire Extinguisher in an Emergency? Know These Important Safety Tips and Guidelines
फायर एक्सटिंग्विशर - फोटो : Adobe Stock

फायर एक्सटिंग्विशर के लिए कौन सी तकनीक अपनाई जाती है?

  • इसे चलाने के लिए 'PASS' तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • इसमें मुख्य रूप से चार चरण होते हैं, जिनमें P का मतलब पुल यानी पिन खींचना, A का मतलब एम यानी निशाना लगाना, S का मतलब स्क्विज यानी लीवर दबाना और S का मतलब स्वीप यानी नोजल को दोनों तरफ घुमाना होता है।
How to Use a Fire Extinguisher in an Emergency? Know These Important Safety Tips and Guidelines
फायर एक्सटिंग्विशर - फोटो : Adobe Stock

इस्तेमाल करने से पहले क्या होता है?

  • सबसे पहले यंत्र के ऊपर लगी सुरक्षा पिन को जोर से खींचकर बाहर निकालना होता है।
  • यह पिन हैंडल को लॉक रखती है, जिसे हटाने के बाद ही सिलेंडर काम करना शुरू करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Use a Fire Extinguisher in an Emergency? Know These Important Safety Tips and Guidelines
फायर एक्सटिंग्विशर - फोटो : Adobe Stock

आग पर काबू पाने के लिए नोजल को किस तरफ होना चाहिए?

  • हैंडल दबाने से पहले पाइप के नोजल या हॉर्न को आग की लपटों पर नहीं, बल्कि सीधे उसके मूल स्रोत (आधार) पर निशाना बनाकर रखना जरूरी होता है।
  • सही जगह पर निशाना साधने से आग पर तेजी से काबू पाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
How to Use a Fire Extinguisher in an Emergency? Know These Important Safety Tips and Guidelines
फायर एक्सटिंग्विशर - फोटो : Adobe Stock
आग बुझाते समय लीवर को दबाने का सही तरीका क्या है?
  • इसके बाद सिलेंडर के लीवर्स को आपस में कसकर दबाएं ताकि अंदर भरा एजेंट बाहर निकले।
  • अब नोजल को बाएं से दाएं हिलाते हुए आग को पूरी तरह से बुझा दें। इस तरह आप किसी आपातकालीन स्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके आप आग बुझाकर खतरे से बच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed