फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Passport: भारत में सफेद, नीला, लाल और नारंगी रंग का होता है पासपोर्ट, जानिए इनमें क्या होता है अंतर

Tue, 09 Sep 2025 04:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

Passport: हर किसी की एक बार विदेश जाने की चाहत होती है। इसके लिए सबसे जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट माना जाता है। भारत में चार रंग के पासपोर्ट होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इनके रंग अलग-अलग क्यों होता है और क्या मतलब होता है?

विज्ञापन
india issues blue red white and orange passports know what is difference between
भारत में सफेद, नीला, लाल और नारंगी रंग का मिलता है पासपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

Passport: हर किसी की एक बार विदेश जाने की चाहत होती है। इसके लिए सबसे जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट माना जाता है। भारत में चार रंग के पासपोर्ट होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इनके रंग अलग-अलग क्यों होता है और क्या मतलब होता है? अलग-अलग रंग के पासपोर्ट धारकों की स्थिति और अधिकार भी अलग होते हैं। आइए जानते हैं कि पासपोर्ट अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं और इनका मतलब क्या होता है? 



सफेद पासपोर्ट

सफेद पासपोर्ट सिर्फ विशेष लोगों को दिया जाता है। इनमें सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और सेना के लोग शामिल होते हैं, जो सरकारी काम के लिए विदेश जाते हैं। इस पासपोर्ट से पता चलता है कि वे आधिकारिक काम पर हैं।

india issues blue red white and orange passports know what is difference between
भारत में सफेद, नीला, लाल और नारंगी रंग का मिलता है पासपोर्ट - फोटो : AdobeStock

कभी-कभी उन्हें इमिग्रेशन पर खास सुविधा भी मिल सकती है। सफेद पासपोर्ट को कभी-कभी आपातकालीन स्थिति में भी जारी किया जाता है। सफेद पासपोर्ट में भी अब 'RFID चिप' लगी होती है, जिससे इसे सुरक्षित रखा जा सके और इसमें कोई गड़बड़ी न हो।
 

india issues blue red white and orange passports know what is difference between
भारत में सफेद, नीला, लाल और नारंगी रंग का मिलता है पासपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

नीला पासपोर्ट

भारत में नीले पासपोर्ट का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। यह सामान्य पासपोर्ट होता है। यह पासपोर्ट विदेश में पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस या घूमने-फिरने जैसे कामों के लिए मिलता है। लाखों भारतीयों के पास यही पासपोर्ट होता है। इसमें भी बायोमेट्रिक चिप भी दी जाने लगी है। इससे यात्रा करना और इमिग्रेशन की प्रक्रिया पहले से आसान और सुरक्षित हो गई है।

Ayushman Card: क्या सिर्फ ऑनलाइन ही बनवाया जा सकता है आयुष्मान कार्ड या ऑफलाइन भी है कोई तरीका? यहां जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
india issues blue red white and orange passports know what is difference between
भारत में सफेद, नीला, लाल और नारंगी रंग का मिलता है पासपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

रेड पासपोर्ट

रेड या मरून रंग का पासपोर्ट राजनयिकों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और उनके परिवारों को मिलता है। खासतौर पर यह पासपोर्ट उन राजनयिकों को मिलता है जो विदेश में भारतीय दूतावासों या वाणिज्य दूतावासों में कार्य करते हैं। इस पासपोर्ट से उन्हें कई देशों में जल्दी वीजा मिल जाता है या कई जगहों पर बिना वीजा भी जाने की इजाजत होती है। इस पासपोर्ट को भी ई-पासपोर्ट के तौर पर दिया जाता है। इसमें चिप लगी होती है, जिससे यह और सुरक्षित हो और दुनिया भर में आसानी से मान्य हो।

Lok Adalat: देश में इस दिन लगेगी लोक अदालत, एक झटके में होगा ट्रैफिक चालान का निपटारा, कैसे मिलेगा टोकन?

विज्ञापन
india issues blue red white and orange passports know what is difference between
भारत में सफेद, नीला, लाल और नारंगी रंग का मिलता है पासपोर्ट - फोटो : Adobe Stock

नारंगी पासपोर्ट

ईसीआर (Emigration Check Required) की कैटेगिरी में आने वाले नागरिकों को नारंगी पासपोर्ट दिया जाता है। आमतौर पर ये वे लोग होते हैं जिनकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई होती या जो काम के लिए कुछ खास देशों में जा रहे होते हैं। इस पासपोर्ट का मतलब है कि ऐसे यात्रियों को विदेश जाने से पहले खास इमिग्रेशन जांच करानी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed