Hydrogen Powered Train Fare and Route: देश में समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। जैसे- भारतीय रेलवे भी ट्रेनों के इंजन से लेकर ट्रेनों के संचालन और उनको नई आधुनिकता से जोड़ने पर कार्य करता रहता है।
{"_id":"6a5879abd250f34646027554","slug":"india-s-first-hudrogen-train-set-for-launch-check-fare-route-and-key-facts-in-hindi-news-in-hindi-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hydrogen Train Fare: PM मोदी कल देश को सौंपेंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन, यहां जानें किराया-रूट की पूरी जानकारी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Hydrogen Train Fare: PM मोदी कल देश को सौंपेंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन, यहां जानें किराया-रूट की पूरी जानकारी
Thu, 16 Jul 2026 11:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:57 AM IST
सार
Hydrogen Powered Train Launch: कल यानी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसका उद्घाटन करेंगे। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि ये हाइड्रोजन ट्रेन किस रूट पर चलेगी और इसका किराया कितना है।
विज्ञापन
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है?
- फोटो : amarujala.com
कल होगा उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी 17 जुलाई को जींद से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
- उद्घाटन के दिन यानी कल इस हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत के बीच पड़ने वाले पांच रेलवे स्टेशनों (पांडु पिंडारा, गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत) से 1000 विद्यार्थी सवार होंगे और यात्रा करेंगे
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है?
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाइड्रोजन ट्रेन का रूट क्या होगा?
- ये हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी
- इस रूट की कुल दूरी 89 किलोमीटर होगी जिसे 2 घंटे में पूरा किया जाएगा
- ये ट्रेन जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ मोहन हरियाणा और बरवासनी समेत 12 स्टेशनों पर रुकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है?
- फोटो : एएनआई / पीआईबी / माईगॉव डॉट जीओवी
हाइड्रोजन ट्रेन में कितने यात्री कर पाएंगे सफर?
- इस ट्रेन में कुल 682 सीटें हैं
- हालांकि, खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलाकर लगभग 2600 यात्री एक साथ इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे
विज्ञापन
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया और टाइमिंग क्या है?
- फोटो : amarujala.com
हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है?
- जींद से सोनीपत के बीच का किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है
- किराए को बाकी ट्रेनों के जितना ही रखा गया है