Ticket Booking Process In IRCTC New Website: जून महीने में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कुछ छात्रों ने IRCTC की वेबसाइट को लेकर शिकायत की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वेबसाइट स्लो है, कैप्चा काफी हैं जैसी दिक्कतें बताई थी जिस पर रेल मंत्री ने 15 जुलाई 2026 को नई वेबसाइट लॉन्च करने की बात कही थी और ऐसा बीती रात हो गया है।
{"_id":"6a5846a95e4deea1a20db2fe","slug":"irctc-beta-version-how-to-book-train-ticket-in-irctc-new-website-check-here-booking-process-in-hindi-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC की नई वेबसाइट पर कैसे करें ट्रेन टिकट बुक?: क्या बनाना पड़ेगा नया Id-Password? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC की नई वेबसाइट पर कैसे करें ट्रेन टिकट बुक?: क्या बनाना पड़ेगा नया Id-Password? यहां जानें सबकुछ
Thu, 16 Jul 2026 08:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:21 AM IST
सार
IRCTC News Website Beta Version: रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट बेटा वर्जन में बीती रात लॉन्च कर दी। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि आप इस वेबसाइट पर कैसे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और क्या पुरानी वेबसाइट पर चलने वाले आईडी पासवर्ड से ही लॉगिन हो जाएगा या नई आईडी बनानी पड़ेगी जैसी जरूरी बातें।
विज्ञापन
IRCTC की नई वेबसाइट पर कैसे बुक करें ट्रेन टिकट?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IRCTC की नई वेबसाइट पर कैसे बुक करें ट्रेन टिकट?
- फोटो : Adobe Stock
क्या बनाने पड़ेंगे नए Id-Password?
- अगर आपके पास पहले से पुरानी IRCTC की वेबसाइट पर बने आईडी-पासवर्ड हैं
- तो ऐसे में आपको नए आईडी और पासवर्ड बनाने की जरूरत नहीं है
- आप पुरानी आईडी से ही IRCTC की नई वेबसाइट पर लॉगिन करके टिकट बुक कर सकते हैं
IRCTC की नई वेबसाइट पर कैसे बुक करें ट्रेन टिकट?
- फोटो : https://www.irctc.co.in/eticket/train-search
IRCTC की नई वेबसाइट पर ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?
पहला स्टेप
- सबसे पहले आपको IRCTC की नई बीटा वेबसाइट के इस आधिकारिक लिंक पर जाना है https://www.irctc.co.in/eticket/train-search
- इसके बाद आप राइट साइड में दिए Login पर क्लिक करें
- फिर अपना आईडी-पासवर्ड (जो आप पुरानी वेबसाइट पर इस्तेमाल कर रहे थे) भरें और लॉगिन कर लें
- इसके बाद आपको From और To में वो स्टेशन चुनने हैं जहां से यात्रा शुरू और जहां पर यात्रा खत्म करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC की नई वेबसाइट पर कैसे बुक करें ट्रेन टिकट?
- फोटो : https://www.irctc.co.in/eticket/train-search
दूसरा स्टेप
- फिर तारीख चुनें और अगर कोई कोटा या Concession है, तो वो चुनें वरना बिना इनके Search Trains पर क्लिक करें
- इसके बाद आपके सामने उस रूट की सारी ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी, जो रूट और तारीख आपने चुनी है
- फिर आपको जिस ट्रेन में टिकट बुक करनी है, उसके आगे दिए Check Availability वाले बटन पर क्लिक करें
- अब आपको इस ट्रेन के सारी क्लास जैसे- फर्स्ट एसी से लेकर स्लीपर क्लास जैसी बाकी सभी क्लास दिख जाएंगी
- ऐसे में जिस क्लास की टिकट बुक करनी है उसके आगे दिए Book वाले बटन पर क्लिक करें
विज्ञापन
आईआरसीटीसी नई वेबसाइट लाइव
- फोटो : https://www.irctc.co.in/eticket/train-search
तीसरा स्टेप
- इसके बाद पैसेंजर की जानकारी भरें और पेमेंट का ऑप्शन चुनें, यहां से आप कैप्चा कोड़ हटा दिए गए हैं
- फिर Calculate Fare वाले बटन पर क्लिक करें जिसके बाद आपको बुक होने वाले टिकट की सभी जनकारी दिखेगी जिसे एक बार चेक कर लें
- फिर आपको Continue To Payment पर क्लिक करना है और फिर Pay & Book पर क्लिक करके आप पेमेंट कर सकते हैं और आपकी ट्रेन टिकट बुक हो जाएगी