Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Gmail Auto Clean Trick: How to Set Automatic Filters to Delete Spam Emails and Free Up Storage
{"_id":"6a577e108f0590890b085955","slug":"gmail-auto-clean-trick-how-to-set-automatic-filters-to-delete-spam-emails-and-free-up-storage-2026-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gmail Auto-Clean: हर महीने जीमेल का स्टोरेज फुल होने का झंझट खत्म! इस उपाय से फालतू मेल खुद हो जाएंगे डिलीट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gmail Auto-Clean: हर महीने जीमेल का स्टोरेज फुल होने का झंझट खत्म! इस उपाय से फालतू मेल खुद हो जाएंगे डिलीट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:03 PM IST
सार
Gmail Auto Clean Settings: जीमेल स्टोरेज फुल होने की वजह से बहुत से लोग परेशान रहते हैं, कुछ जीमेल इनबॉक्स भर जाने की वजह से बैठकर एक-एक मेल डिलीट करते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे अप्लाई करने के बाद आपके सभी फालतू मेल अपने आप डिलीट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
जीमेल स्टोरेज फुल समाधान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
How to Free up Google Storage?: आज के डिजिटल दौर में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर गूगल के जीमेल का इस्तेमाल करता है। मगर गूगल हर यूजर को केवल 15 जीबी का मुफ्त स्टोरेज देता है, जिसमें गूगल ड्राइव और फोटोज भी शामिल होते हैं। ऐसे में कंपनियों के विज्ञापन, प्रमोशनल ऑफर्स और फालतू स्पैम मेल्स की वजह से जीमेल का इनबॉक्स बहुत जल्दी भर जाता है और जरूरी ईमेल आना बंद हो जाते हैं।
आम लोग इस समस्या से निपटने के लिए हर महीने घंटों बैठकर एक-एक मेल डिलीट करते हैं। मगर आइए इस लेख में समझते हैं कि ऑटो-फिल्टर सेटिंग की पूरी प्रक्रिया क्या है, जिससे फालतू मेल अपने आप डिलीट हो जाते हैं।
2 of 5
सबसे पहले कंप्यूटर पर जीमेल सर्च बार खोलें
- फोटो : FREEPIK
सबसे पहले कंप्यूटर पर जीमेल सर्च बार खोलें
इस ऑटो-क्लीन सेटिंग को एक्टिव करने के लिए अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउजर में जीमेल लॉगइन करें। मोबाइल एप में यह एडवांस फीचर नहीं मिलता है। जीमेल खुलने के बाद सबसे ऊपर दिखने वाले सर्च बार के बिल्कुल दाईं तरफ दिए गए 'सर्च ऑप्शंस' या फिल्टर वाले छोटे आइकन पर क्लिक करें।
3 of 5
फालतू और अनचाहे शब्दों को फिल्टर में भरें
- फोटो : FREEPIK
फालतू और अनचाहे शब्दों को फिल्टर में भरें
अब आपके सामने एक नया बॉक्स खुलेगा। इसमें 'हैज द वर्ड्स' वाले कॉलम में उन शब्दों को लिखें जो फालतू प्रमोशनल मेल्स में होते हैं, जैसे "Unsubscribe", "Offer", "Bonus", या "Subscribe"। आप चाहें तो विशिष्ट कंपनियों की ईमेल आईडी भी 'From' वाले कॉलम में डाल सकते हैं, जिनके विज्ञापन आपको बिल्कुल पसंद नहीं हैं।
'क्रिएट फिल्टर' विकल्प पर जाकर कमांड सेट करें
इन शब्दों को भरने के बाद नीचे दिए गए 'क्रिएट फिल्टर' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने कई विकल्प आएंगे। यहां आपको 'डिलीट इट' (इसे हटाएं) वाले बॉक्स पर टिक मार्क लगाना होगा। यह कमांड ईमेल आते ही उसे सीधे ट्रैश में भेजने का काम करती है, जिसके बाद मेल अपने आप डिलीट हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
पुरानी फालतू मेल भी एक साथ हो जाएंगी साफ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
पुरानी फालतू मेल भी एक साथ हो जाएंगी साफ
फिल्टर को फाइनल करने से पहले नीचे दिख रहे 'अलसो अप्लाई फिल्टर टू मैचिंग कन्वर्सेशन' वाले बॉक्स को भी टिक कर दें। इससे इनबॉक्स में पड़े पुराने सभी फालतू मेल भी खुद-ब-खुद सेलेक्ट हो जाएंगे। आखिरी में 'क्रिएट फिल्टर' दबाते ही सेटिंग पूरी हो जाएगी और आपका इनबॉक्स हमेशा के लिए फालतू मेल्स से दूर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।