Indian Railways Cancelled Train List: भले ही लोग फ्लाइट, अपनी कार या बस से सफर करते हैं, लेकिन आज भी एक बड़ी तबका ट्रेन से सफर करना पसंद करता है। हर दिनों ट्रेनों से करोड़ों यात्री सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं।
Cancelled Train: कल से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें-कई ट्रेनों के रूट भी बदले, यात्रा से पहले यहां देखें लिस्ट
Train Cancelled: अगर आपने भी ट्रेन टिकट बुक की है तो ये चेक कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल न हो गई हो, क्योंकि रेलवे ने कल यानी 16 जुलाई से 21 जुलाई के बीच कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है। जबकि, कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस रूट की और क्यों हुई हैं ट्रेनें कैंसिल?
- दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशन के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण का काम कल से होने वाला है
- इसी वजह से कई ट्रेनों का रूट बदला गया है जबकि, कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है
कौन-कौन सी ट्रेनें कब-कब रहेंगी कैंसिल?
ट्रेन नंबर 55048 (गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी ट्रेन)
18 से 21 जुलाई तक कैंसिल रहने वाली है
ट्रेन नंबर 55096 (गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी ट्रेन)
19,20,21,24 जुलाई को नहीं चलेगी
ट्रेन नंबर 14111/14112 (प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस)
20 जुलाई को कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 55055/55056 (छपरा-गोरखपुर सवारी ट्रेन)
20 और 21 जुलाई को ये ट्रेन रद्द रहेगी
ट्रेन नंबर 55039 (नरकटियागंज-बढ़नी सवारी ट्रेन)
19 और 24 जुलाई को ये ट्रेन कैंसिल रहेगी
ट्रेन नंबर 55097 (नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी ट्रेन)
20, 21 और 22 जुलाई को ये ट्रेन नहीं चलेगी
ट्रेन नंबर 55040 (नकहा जंगल-नरकटियागंज सवारी ट्रेन)
20 और 21 जुलाई को कैंसिल रहने वाली है
ट्रेन नंबर 55047 (नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी ट्रेन)
19,20,21 और 23 जुलाई को रद्द रहेगी
ट्रेन नंबर 15105/15106 (छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस)
21 जुलाई को नहीं चलेगी