Noida EV Fire: अगर आप भी ईलेक्ट्रिक बाइक या कार का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना नोएडा के ममूरा स्थित सेक्टर-66 जैसा हादसा आपके वहां भी हो सकता है।
{"_id":"6a574f42a8b9d6d7b509212e","slug":"noida-mamura-village-fire-raises-alarm-4-ev-charging-mistakes-every-electric-bike-owner-should-avoid-2026-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Noida Fire: इलेक्ट्रिक कार-बाइक चार्ज करते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकता है नोएडा ममूरा जैसा हादसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Noida Fire: इलेक्ट्रिक कार-बाइक चार्ज करते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकता है नोएडा ममूरा जैसा हादसा
Wed, 15 Jul 2026 02:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:44 PM IST
सार
Fire In Noida: नोएडा के ममूरा स्थित सेक्टर-66 में एक इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग होने से आग भड़कने की खबर है। इसलिए आपको भी ईवी गाड़ी चार्ज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिनके बारे में आप इस रिपोर्ट में जान सकते हैं।
विज्ञापन
नोएडा के ममूरा में आग: ईवी गाड़ी चार्ज करते समय क्या बातें ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
noida fire
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या हुआ ममूरा में?
- मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के मामूरा स्थित सेक्टर-66 में एक इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग होने से आग भड़कने की खबर है
- ये आग नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में लगी है
- आग इतनी भीषण थी कि तेजी से पूरे पांच मंजिला मकान में फैल गई
- इससे लगभग 50 परिवार मकान के अंदर फंस गए और फायर विभाग ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया
- पुलिस के मुताबिक, थाना फेस-3 क्षेत्रांतर्गत गली नं0 2 मामूरा में एक इमारत में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज पर लगे होने से उत्पन्न स्पार्क के कारण आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों द्वारा आग पकड़ ली
नोएडा के ममूरा में आग: ईवी गाड़ी चार्ज करते समय क्या बातें ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
EV चार्ज करते समय क्या गलतियां न करें?
पहली गलती
- ये गलती न करें कि कार को चार्ज पर लगाकर आप कहीं चले जाएं
- जहां पर चार्जिंग कर रहे हैं, वहां आप मौजूद रहें
- इलेक्ट्रिक कार-बाइक चार्ज करते समय उसके अंदर न बैठें और न ही बच्चों को बैठने दें
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ममूरा में आग: ईवी गाड़ी चार्ज करते समय क्या बातें ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
- कई लोग घर पर गाड़ी को चार्ज करते समय एक्सटेंशन केबल या एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं
- जबकि, कभी भी एक्सटेंशन केबल से चार्ज करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे ज्यादा दबाव पड़ने से एक्सटेंशन केबल या बोर्ड गर्म हो सकता है और शॉर्ट सर्किट हो सकता है
विज्ञापन
नोएडा के ममूरा में आग: ईवी गाड़ी चार्ज करते समय क्या बातें ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
- कोशिश करें कि 15ए का सॉकेट या वॉल बॉक्स लगवाकर ही ईवी कार-बाइक चार्ज करें
- नॉर्मल स्विच या वायरिंग पर ईवी कार-बाइक चार्ज करने से बचें, क्योंकि ये दबाव नहीं झेल पाते हैं
- अगर आप ऐसा करते हैं, तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है