Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Running Inverter AC on Home Inverter: Can You Power an Air Conditioner with a Standard Inverter
{"_id":"6a57404805f9cab5ea09c5cb","slug":"running-inverter-ac-on-home-inverter-can-you-power-an-air-conditioner-with-a-standard-inverter-2026-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: क्या इन्वर्टर एसी को घर के सामान्य इन्वर्टर से चला सकते हैं? जानें इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: क्या इन्वर्टर एसी को घर के सामान्य इन्वर्टर से चला सकते हैं? जानें इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:39 PM IST
सार
Run Inverter AC On Home Inverter: अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले इन्वर्टर एसी को लेकर इस भ्रम में रहते हैं कि उसे घर सामान्य बैकअप इन्वर्टर से चलाया जा सकता है, मगर आपको बता दें कि ये एक भ्रामक जानकारी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर के इनवर्टर पर एसी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Run Inverter AC on Home Inverter: भीषण गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए बहुत से लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इनवर्टर एसी का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि उनके घर में लगा 'इन्वर्टर एसी' बिजली जाने पर घर के सामान्य इनवर्टर से चल जाएगा, क्योंकि दोनों के नाम में 'इन्वर्टर' शब्द आता है।
मगर एक आम इंसान के लिए इस तकनीक का असली सच जानना बहुत जरूरी है ताकि उनके मन में इससे जुड़े सारे भ्रम दूर हो जाएं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि क्या बिजली चले जाने पर घर के सामान्य इनवर्टर से इनवर्टर एसी चलाना मुमकिन है और इसके लिए क्या नियम हैं।
2 of 5
नाम का धोखा और तकनीक का बड़ा फर्क
- फोटो : Freepik
नाम का धोखा और तकनीक का बड़ा फर्क
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि एसी में 'इन्वर्टर' का मतलब कंप्रेसर की स्पीड बदलने वाली तकनीक से है, न कि बिजली बैकअप देने वाले इनवर्टर से।
घर का सामान्य इनवर्टर (आमतौर पर 1 KVA से कम) केवल पंखे, लाइट और टीवी चलाने के लिए डिजाइन किया जाता है।
इतने कम लोड क्षमता वाले इनवर्टर पर अगर आप एसी चालू करेंगे, तो वह तुरंत ओवरलोड होकर बंद हो जाएगा या फुंक जाएगा।
थोड़ा और सरल और स्पष्ट शब्दों में समझें तो इनवर्टर एसी को घर के सामान्य इनवर्टर से नहीं चला सकते हैं।
3 of 5
कितने बड़े इनवर्टर की होगी जरूरत
- फोटो : Freepik
कितने बड़े इनवर्टर की होगी जरूरत
अगर आप बिजली जाने पर भी अपना 1.5 टन का इन्वर्टर एसी चलाना चाहते हैं, तो आपको सामान्य इनवर्टर को हटाकर कम से कम 3.5 KVA से 5 KVA क्षमता वाला बड़ा 'हैवी-ड्यूटी' इनवर्टर लगाना होगा। इसके साथ ही, एसी को पर्याप्त पावर सप्लाई देने के लिए कम से कम 4 बड़ी बैटरियों का सेट जोड़ना अनिवार्य होगा, जो कि एक काफी खर्चीला सौदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोलर इनवर्टर है एक बेहतर और आधुनिक विकल्प
- फोटो : Freepik
सोलर इनवर्टर है एक बेहतर और आधुनिक विकल्प
आजकल के आधुनिक दौर में इन्वर्टर एसी को बिना बिजली चलाने के लिए सोलर इनवर्टर सिस्टम सबसे कामयाब और किफायती तरीका माना जा रहा है। अगर आप अपने घर की छत पर सही क्षमता के सोलर पैनल और ग्रिड इनवर्टर लगवा लेते हैं, तो भारी-भरकम बिजली बिल की चिंता किए बिना आपका एसी दिन के समय सीधे सूरज की रोशनी से पैदा होने वाली बिजली पर मुफ्त में चल सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
एसी को घरेलू इनवर्टर से जोड़ने के नुकसान
- फोटो : Freepik
एसी को घरेलू इनवर्टर से जोड़ने के नुकसान
अगर कोई मैकेनिक जुगाड़ करके आपके 1 टन के छोटे एसी को सामान्य इनवर्टर से जोड़ भी दे, तो बैटरी बहुत तेजी से (मात्र 10-15 मिनट में) पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इससे न सिर्फ आपकी महंगी बैटरी की उम्र आधी रह जाएगी, बल्कि बार-बार ट्रिप होने के कारण एसी का महंगा पीसीबी सर्किट और कंप्रेसर भी हमेशा के लिए खराब हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।