फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: R-32 या R-410A अपनी एसी में कौन सी गैस भरवानी चाहिए? जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Tue, 14 Jul 2026 07:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 14 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

Best Air Conditioner Refrigerant: अक्सर जब एसी की कूलिंग खराब होती है तो अधिकतर मामलों में गैस लिकेज की समस्या सामने आती है। ऐसे में लोगों को मैकेनिक बुलाकर गैस भरवाना होता है। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि एसी में कौन सी गैस भरनी चाहिए। आइए इस लेख में यही समझते हैं।

विज्ञापन
AC Gas Guide R-32 vs R-410A Refrigerant Which is Better and Safer for Modern Air Conditioners
एसी में कौन सी गैस डलवाएं - फोटो : AI

R32 vs R410A AC Gas: गर्मी के मौसम में जब एसी कूलिंग करना कम कर देता है, तो मैकेनिक अक्सर कहता है कि इसकी गैस खत्म हो गई है और नई गैस भरवानी पड़ेगी। इस समय आम लोगों के सामने सबसे बड़ा भ्रम यह आता है कि वे अपनी एसी में कौन सी गैस डलवाएं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोगों को तो ये भी नहीं पता होता है कि एसी में कौन सा गैस पड़ता है। बता दें कि आमतौर पर एसी में दो तरह का गैस भरा जाता है, पहला R-32 और दूसरा R-410A।



ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे कोई भी गैस भरवा लेते हैं, जो न सिर्फ उनकी एसी को खराब कर सकती है बल्कि बेहद खतरनाक भी साबित हो सकती है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि आपके एसी कौन सा गैस भरा जाना चाहिए।

AC Gas Guide R-32 vs R-410A Refrigerant Which is Better and Safer for Modern Air Conditioners
पहले R-32 गैस के बारे में जानते हैं - फोटो : Freepik

पहले R-32 गैस के बारे में जानते हैं
R-32 एक सिंगल-कंपोनेंट रेफ्रिजरेंट है जो पर्यावरण के लिए बहुत सुरक्षित माना जाता है। इसका ग्लोबल वार्मिंग पोटेंशियल (जीडब्लूपी) बेहद कम होता है, यानी यह पृथ्वी को गर्म करने में बहुत कम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, इस गैस को रीसायकल करना और दोबारा रिफिल करना बहुत आसान होता है, जिसके चलते आजकल की ज्यादातर बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल्स में इसी गैस का इस्तेमाल कर रही हैं।

AC Gas Guide R-32 vs R-410A Refrigerant Which is Better and Safer for Modern Air Conditioners
R-410A गैस दो गैसों का मिश्रण है - फोटो : Freepik

R-410A गैस दो गैसों का मिश्रण है
R-410A गैस असल में दो अलग-अलग गैसों (R-32 और R-125) को बराबर मात्रा में मिलाकर बनाई जाती है। यह गैस भी ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती है, लेकिन इसका ग्लोबल वार्मिंग पोटेंशियल R-32 के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा होता है। मिश्रण होने के कारण अगर एसी में यह गैस थोड़ी सी भी लीक हो जाए, तो इसे टॉप-अप करने के बजाय पूरी गैस निकालकर दोबारा नई भरनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Gas Guide R-32 vs R-410A Refrigerant Which is Better and Safer for Modern Air Conditioners
किस गैस में होती है बिजली की बचत? - फोटो : Freepik

किस गैस में होती है बिजली की बचत?
अगर कूलिंग और बिजली बचत की बात करें, तो R-32 गैस वाले एसी में बिजली कम लगती है। R-32 गैस में गर्मी को सोखने की क्षमता R-410A के मुकाबले लगभग 10% ज्यादा होती है। इसका सीधा मतलब यह है कि R-32 गैस वाला एसी कमरे को ज्यादा तेजी से ठंडा करता है, जिससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है और आपके घर के बिजली बिल में भी राहत मिलती है।

विज्ञापन
AC Gas Guide R-32 vs R-410A Refrigerant Which is Better and Safer for Modern Air Conditioners
क्या एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल हो सकती हैं ये गैसें? - फोटो : Freepik
क्या एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल हो सकती हैं ये गैसें?
यह जानना बहुत जरूरी है कि जिस एसी को R-410A के लिए बनाया गया है, उसमें आप R-32 गैस बिल्कुल नहीं भरवा सकते और न ही इसका उल्टा कर सकते हैं। दोनों गैसों का ऑपरेटिंग प्रेशर (दबाव) अलग होता है। अगर मैकेनिक गलत गैस डाल दे, तो कंप्रेसर फटने का गंभीर खतरा रहता है। इसलिए हमेशा आउटडोर यूनिट पर लिखे स्टिकर को देखकर कंपनी द्वारा बताई गई सही गैस ही भरवाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed