Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Credit Card Reward Point Rules: Know These Three Hidden Terms Before Your Points Expiry
{"_id":"6a56324dcadce84b4b0b68af","slug":"credit-card-reward-point-rules-know-these-three-hidden-terms-before-your-points-expiry-2026-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit Card: क्या आप जानते हैं क्रेडिट कार्ड के ये तीन 'हिडेन रूल्स'? ये रिवॉर्ड पॉइंट्स को कर सकते हैं जीरो","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Credit Card: क्या आप जानते हैं क्रेडिट कार्ड के ये तीन 'हिडेन रूल्स'? ये रिवॉर्ड पॉइंट्स को कर सकते हैं जीरो
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:27 PM IST
सार
Credit Card Hidden Charges: क्रेडिट कार्ड में लोग रिवॉर्ड पॉइंट बढ़ाने के लिए कई तरह का प्रयास करते हैं। मगर बहुत कम लोगों को क्रेडिट कार्ड से जुड़े हिडेन नियमों के बारे में पता होता है। इसलिए आइए इस लेख में क्रेडिट कार्ड से जुड़े रिवॉर्ड प्वाइंट के हिडेन नियमों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Credit Card Reward Hidden Rules: आजकल लगभग हर कोई खरीदारी करने या बिलों का भुगतान करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करता है। बैंक भी ग्राहकों को लुभाने के लिए हर ट्रांजैक्शन पर ढेर सारे रिवॉर्ड पॉइंट्स देने का वादा करते हैं, जिन्हें बाद में कैश या गिफ्ट वाउचर में बदला जा सकता है। मगर कई बार आम ग्राहक तब हैरान रह जाते हैं जब उनके हजारों रिवॉर्ड पॉइंट्स अचानक 'जीरो' हो जाते हैं।
लोग इसे एक घोटाला या धोखाधड़ी समझने लगते हैं, जबकि असल में यह कंपनियों के छिपे हुए कुछ नियम होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए इस लेख में क्रेडिट कार्ड कंपनियों के उन 3 'हिडेन रूल्स' को समझते हैं जो आपके रिवॉर्ड्स को खत्म कर सकते हैं।
2 of 5
रिवॉर्ड पॉइंट्स की एक्सपायरी डेट का छिपा हुआ नियम
- फोटो : Adobe Stock
रिवॉर्ड पॉइंट्स की एक्सपायरी डेट का छिपा हुआ नियम
अधिकांश लोग सोचते हैं कि एक बार मिले रिवॉर्ड पॉइंट्स हमेशा के लिए उनके खाते में सुरक्षित रहेंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। लगभग सभी क्रेडिट कार्ड कंपनियों में रिवॉर्ड पॉइंट्स की एक निश्चित एक्सपायरी डेट होती है, जो आमतौर पर 2 से 3 साल (24-36 महीने) की होती है। अगर आप इस समय सीमा के भीतर अपने पॉइंट्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो वे अपने आप ही जीरो हो जाते हैं।
3 of 5
कार्ड ब्लॉक होने या बिल न भरने पर पेनल्टी
- फोटो : Freepik
कार्ड ब्लॉक होने या बिल न भरने पर पेनल्टी
अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का मासिक बिल समय पर चुकाना भूल जाते हैं, या आपके खाते पर कोई लेट पेमेंट पेनल्टी लगती है, तो बैंक आपके रिवॉर्ड पॉइंट्स को तुरंत जब्त कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका कार्ड किसी तकनीकी वजह या कम इस्तेमाल के कारण 'इन-एक्टिव' (बंद) हो जाता है, तो बैंक नियमों के तहत आपके द्वारा कमाए गए सभी पॉइंट्स को बिना किसी पूर्व सूचना के तुरंत समाप्त कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैपिंग और कुछ ट्रांजैक्शंस पर रिवॉर्ड न मिलना
- फोटो : Freepik
कैपिंग और कुछ ट्रांजैक्शंस पर रिवॉर्ड न मिलना
बैंकों का एक और बड़ा छिपा हुआ नियम यह है कि वे सभी तरह के खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलते हैं। उदाहरण के लिए, पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने, वॉलेट में पैसे लोड करने, बच्चों की स्कूल फीस भरने, या घर का किराया देने जैसे ट्रांजैक्शंस पर या तो रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते ही नहीं हैं, या फिर उनकी एक मासिक सीमा तय होती है, जिससे ज्यादा पॉइंट्स आप नहीं कमा सकते।
विज्ञापन
5 of 5
धोखाधड़ी और नुकसान से बचने के लिए क्या करें
- फोटो : Freepik
धोखाधड़ी और नुकसान से बचने के लिए क्या करें
अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को सुरक्षित रखने के लिए हर तीन से छह महीने में अपने क्रेडिट कार्ड के मोबाइल एप पर जाकर एक्सपायरी डेट जरूर चेक करते रहें। पॉइंट्स को इकट्ठा करके रखने के बजाय समय-समय पर उन्हें शॉपिंग वाउचर या कैशबैक के रूप में भुनाते रहें। हमेशा ध्यान रखें कि कार्ड का बिल नियत तारीख से पहले भरें ताकि बैंक को आपके पॉइंट्स शून्य करने का कोई मौका न मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।