फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Interest: 35 करोड़ खातों में भेजे गए PF के ब्याज के पैसे, ऐसे करें चेक आपके अकाउंट में आए पैसे या नहीं

Thu, 16 Jul 2026 01:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 16 Jul 2026 01:39 PM IST
सार

PF Ka Interest Kaise Check Karein: पीएफ खाताधारकों के पीएफ अकाउंट में ब्याज के पैसे भेजे गए हैं। ऐसे में आप ये ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में ब्याज के पैसे आए हैं या नहीं।

विज्ञापन
PF Interest credited to 35 crore pf holders check your pf balance in passbook
PF खाते में ब्याज आया या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI

PF Interest Credited In PF Account: अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो शायद नियमों के तहत आपका भी पीएफ कटता होगा? अगर हां, तो जान लें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने बीते दिन यानी 15 जुलाई 2026 तक लगभग 35 करोड़ पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में पीएफ के ब्याज के पैसे जमा कर दिए हैं।

इस बार पीएफ का ब्याज 8.25 फीसदी की दर से दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं तो आप चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में ब्याज के पैसे आए हैं या नहीं। चलिए जानते हैं पीएफ के ब्याज के पैसे कैसे चेक कर सकते हैं...

PF Interest credited to 35 crore pf holders check your pf balance in passbook
PF खाते में ब्याज आया या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

क्या मैसेज भी आ रहा है?

  • हां, ईपीएफओ की तरफ से पीएफ खाते में ब्याज के पैसे जमा होने का मैसेज भी भेजा जा रहा है
  • कई लोगों को को 15 जुलाई से पहले और 15 जुलाई को भी पीएफ का ब्याज क्रेडिट होने का मैसेज मिला
PF Interest credited to 35 crore pf holders check your pf balance in passbook
PF खाते में ब्याज आया या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन कैसे चेक करें PF का ब्याज?

स्टेप 1

  • सबसे पहले ब्राउजर पर पीएफ की पासबुक वाली वेबसाइट ओपन करें
  • इसके लिए इस आधिकारिक लिंक https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Interest credited to 35 crore pf holders check your pf balance in passbook
PF खाते में ब्याज आया या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2 

  • फिर यहां पर अपना यूएएन नंबर दर्ज करें
  • साथ में पासवर्ड भी भरें
  • अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा भरें और फिर Sign In वाले बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको यहां पर पासबुक वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
PF Interest credited to 35 crore pf holders check your pf balance in passbook
PF खाते में ब्याज आया या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब यहां पर आप देख सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में ब्याज के पैसे आए हैं या नहीं
  • वैसे आपको ऊपर डैशबोर्ड में अलग से ब्याज के पैसे भी दिख जाते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितने ब्याज के पैसे आए हैं या नहीं आए हैं
  • अगर अभी ब्याज के पैसे नहीं आए हैं, तो आप कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं क्योंकि कई अकाउंट्स में धीरे-धीरे पैसे अपडेट हो रहे हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed