सब्सक्राइब करें

Train Rules: चलती ट्रेन में यात्री की मौत होने पर क्या तुरंत रोक दी जाती है रेल या नहीं? नियम जरूर जान लें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 20 May 2026 02:24 PM IST
सार

Train Mein Passenger Ki Death Hone Par Kya Train Rukti Hai: किसी यात्री की अगर ट्रेन में मौत हो जाए, तो इस पर रेलवे क्या करता है? आखिर इसको लेकर नियम क्या है? चलिए जानते हैं भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में।

विज्ञापन
Indian Railways Rule: Does the train stop immediately if someone dies in a moving train or not check rules
ट्रेन में यात्री का निधन होने पर क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways Rules In Hindi: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्री समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं। अगर आपको भी ट्रेन में सफर करना है तो आपको भारतीय रेलवे के नियमों का पालन करना होता है।

वहीं, अगर सफर के दौरान किसी व्यक्ति के साथ कोई हादसा हो जाता है तो इस पर रेलवे का क्या नियम है? क्या अगर चलती ट्रेन में किसी यात्री की मौत हो जाती है तो क्या ट्रेन को रोका जाता है या नहीं? चलिए जानते हैं आखिर इसको लेकर रेलवे का नियम क्या है...

Indian Railways Rule: Does the train stop immediately if someone dies in a moving train or not check rules
ट्रेन में यात्री का निधन होने पर क्या होता है? - फोटो : AdobeStock

चलती ट्रेन में किसी यात्री की मौत होने पर क्या ट्रेन रोकी जाती है?

  • चलती ट्रेन में अगर किसी यात्री की मौत हो जाती है तो सबसे पहले इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद टीटीई या गार्ड को दी जाती है
  • पर ट्रेन को आमतौर पर बीच रास्ते में नहीं बल्कि, ऐसे किसी बड़े स्टेशन पर रोका जाता है जहां पर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हो
Trending Videos
Indian Railways Rule: Does the train stop immediately if someone dies in a moving train or not check rules
ट्रेन में यात्री का निधन होने पर क्या होता है? - फोटो : AdobeStock
  • स्टेशन पर जीआरपी और मेडिकल टीम को पहले से जानकारी देकर तैयार रखा जाता है
  • फिर डॉक्टर पहले ये पु्ष्टि करते हैं कि यात्री जिंदा है या उसका निधन हो चुका है
  • इसके बाद ही पुलिस बाकी जरूरी कानूनी काम करती है
  • जैसे- पंचनामा भरना, जरूरत पड़ने पर पोस्टमार्टम करवाना और फिर परिवार को सौंपना आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rule: Does the train stop immediately if someone dies in a moving train or not check rules
ट्रेन में यात्री का निधन होने पर क्या होता है? - फोटो : AdobeStock

क्या ट्रेन रोक दी जाती है या नहीं?

  • नहीं, ट्रेन को नहीं रोका जाता
  • जिस यात्री की का निधन हुआ है उसका शव और अगर उनके साथ कोई है तो उन्हें स्टेशन पर उतारकर ट्रेन अपना सफर बाकी यात्रियों के साथ जारी रखती है
विज्ञापन
Indian Railways Rule: Does the train stop immediately if someone dies in a moving train or not check rules
ट्रेन में यात्री का निधन होने पर क्या होता है? - फोटो : AdobeStock

क्या ट्रेन में निधन होने पर मुआवजा मिलता है?

  • ट्रेन में किसी की मौत होने पर मुआवजा मिलेगा या नहीं, ये कई कारणों पर निर्भर करता है जैसे-
  • अगर मौत के लिए रेलवे जिम्मेदार हो
  • रेलवे की लापरवाही साबित होने पर मुआवजा मिलता है
  • अगर यात्री का बीमा हो
  • मौत प्राकृतिक कारणों या यात्री को पहले से हुई किसी बीमारी के कारण होती है तो उसका मुआवजा नहीं मिलता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed