सब्सक्राइब करें

Indian Railways Rule: बाकी को छोडिए अगर टीटीई ही करने लगे ट्रेन में बदतमीजी, तो जान लें कहां करनी है शिकायत

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Feb 2026 04:17 PM IST
सार

Indian Railways Helpline Number: वैसे तो टीटीई को टिकट काटने जैसे कामों के लिए रेलवे द्वारा ट्रेन में तैनात किया जाता है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर टीटीई ही यात्रियों से बदतमीजी करने लगे तो फिर क्या करें? आप टीटीई की शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Railways Rule: What to Do If TTE Misbehaves Know Where to File a Complaint
टीटीई की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways Rule For TTE: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों की देखरेख ही नहीं बल्कि, देश के अलग-अलग शहरों में संचालन भी करता है। पैसेंजर ट्रेनों से लेकर मालगाड़ी तक रोजाना अलग-अलग शहरों में चलती हैं। आपको भी अगर ट्रेन से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको वैलिड ट्रेन टिकट लेना होता है।



वहीं, ट्रेन में कई बार यात्रियों की शिकायतें होती हैं। जैसे, एसी नहीं चल रहा, टॉयलेट साफ नहीं हैं आदि। इन शिकायतों को दूर करने के लिए ट्रेन में स्टाफ मौजूद होता है। ठीक ऐसे ही ट्रेन टिकट चेक करने के लिए टीटीई होता है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर कोई टीटीई ही यात्रियों से बदतमीजी करने लगे तो फिर क्या होगा? क्या टीटीई की शिकायत की जा सकती है? तो चलिए जानते हैं ऐसे में यात्रीगण क्या कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में यात्रीगण इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Indian Railways Rule: What to Do If TTE Misbehaves Know Where to File a Complaint
टीटीई की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में टीटीई के क्या काम होते हैं?

  • यात्रियों की टिकट चेक करना
  • सीट मैनजमेंट यानी सीटों की व्यवस्था करना या खाली सीटों का अलॉटमेंट करना
  • अगर किसी पर टिकट नहीं है, तो टिकट बनाना और जुर्माना वसूलना
  • सुरक्षा और नियमों को सुनिश्चित करना
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rule: What to Do If TTE Misbehaves Know Where to File a Complaint
टीटीई की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

किन-किन चीजों के लिए हो सकती है टीटीई की शिकायत?

  • अगर टीटीई आपसे अभद्र भाषा में बात कर रहा है
  • आगर आपसे धक्का-मुक्की कर रहा है आदि
  • ऐसे में आपको सबसे पहले टीटीई के बैच पर लिखी जानकारी नोट करनी है
  • फिर कोच नंबर, ट्रेन नंबर आदि जानकारी भी अपने पास रखें ताकि आपके पास सबूत रहे
Indian Railways Rule: What to Do If TTE Misbehaves Know Where to File a Complaint
टीटीई की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में टीटीई करें बदतमीजी, तो क्या करें?

  • अगर ट्रेन में मौजूदा टीटीई आपसे बदतमीजी करता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं
  • आप ट्रेन में मौजूद गार्ड से टीटीई की शिकायत कर सकते हैं
  • हर ट्रेन में गार्ड मौजूदा होता है जिसके पास यात्री लिखित शिकायत दर्ज करवा सकता है
  • गार्ड के पास शिकायत रजिस्टर होता है जिसमें आप पूरी घटना बताकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
विज्ञापन
Indian Railways Rule: What to Do If TTE Misbehaves Know Where to File a Complaint
टीटीई की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
  • ट्रेन में अगर किसी कारण कोई अधिकारी न मिले, तो आप स्टेशन पर उतरकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • आप जीआरपी या आरपीएफ के जवानों से भी संपर्क कर सकते हैं
  • रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • रेल मदद एप के जरिए भी आप अपना शिकायत कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed