{"_id":"69a017a8ce7ec5aa42089be4","slug":"new-rules-for-march-2026-lpg-gas-price-change-to-uts-app-closed-sim-binding-rules-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Rules for 1st March: 1 मार्च से लागू होंगे ये नियम, रसोई से लेकर आपकी यात्रा तक पर पड़ेगा इसका असर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
New Rules for 1st March: 1 मार्च से लागू होंगे ये नियम, रसोई से लेकर आपकी यात्रा तक पर पड़ेगा इसका असर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:57 PM IST
सार
Rules Change From 1st March: हर बार की तरह इस बार भी 1 मार्च से कई नियम लागू हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब से लेकर यात्रा तक पर पड़ेगा।
विज्ञापन
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम
- फोटो : अमर उजाला
New Rules for March 2026: हर साल की तरह इस बार भी 1 मार्च से कई नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महीने की पहली तारीख अक्सर नीतिगत और प्रशासनिक परिवर्तनों के लिए अहम मानी जाती है, जिनका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या और बजट पर पड़ता है।
Trending Videos
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम
- फोटो : Adobe Stock
पहला बदलाव-
1 मार्च से सबसे अहम बदलाव रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों से जुड़ा है। हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। 1 मार्च को सुबह नई दरें घोषित की जाएंगी।

यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है या सब्सिडी में बदलाव किया जाता है, तो गैस सिलेंडर महंगा हो सकता है, जिससे घरों का मासिक बजट प्रभावित होगा। वहीं कीमतों में कमी होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम
- फोटो : Adobe stock
दूसरा बदलाव-
दूसरा बड़ा बदलाव रेलवे यात्रियों के लिए है। 1 मार्च से भारतीय रेलवे पुराने UTS ऐप को बंद कर नई RailOne ऐप को प्राथमिकता देने जा रहा है। अब अनारक्षित टिकट, जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग नई ऐप के जरिए की जाएगी।

इससे यात्रियों को नई प्रणाली अपनानी होगी। शुरुआत में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन रेलवे का कहना है कि नया सिस्टम अधिक तेज, सुरक्षित और उपयोगकर्ता-अनुकूल होगा। इस नए एप में टिकट बुक करने पर आपको काफी छूट भी मिलेगी।