गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर की मांग तेजी से बढ़ जाती है। गर्मी के सीजन में एसी की सेल काफी ज्यादा होती है। वहीं एसी खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल होता है कि इन्वर्टर एसी लें या नॉन इन्वर्टर एसी। अगर आप भी एसी खरीदने जा रहे हैं, तो दोनों के बीच का अंतर समझना जरूरी है। यह सीधे आपके बिजली बिल और कूलिंग अनुभव को प्रभावित करने का काम करता है। आज के समय में ऊर्जा दक्षता और लंबे समय तक उपयोग को ध्यान में रखते हुए सही एसी का चयन करना बेहद अहम हो गया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या अंतर होता है? और आपके लिए बेस्ट कौन सा एसी है?
AC Tips: इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या होता है अंतर? जानिए आपके लिए कौन सा एसी है बेस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:29 PM IST
सार
गर्मी के मौसम में एसी खरीदते समय इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर के बीच चुनाव करना आसान नहीं होता। सही फैसला लेने के लिए दोनों तकनीकों के अंतर को समझना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
