सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Property Documents: गायब हो गए हैं जमीन के पुराने कागजात, सरकारी दफ्तर से ऐसे निकालें कागज की नकल

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 20 Apr 2026 11:43 AM IST
सार

Certified Copy Of Registry: अक्सर कुछ लोगों के जमीन के कागज गायब हो जाते हैं। ऐसे में घबराना लाजमी है लेकिन आपको बता दें कि आप आसानी से जमीन के कागज निकलवा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Lost Property Documents Simple Steps to Get a Certified Copy from the Government Office in hindi
जमीन के कागज की नकल निकालने की पुरी प्रक्रिया - फोटो : AI

How To Get Certified Copy of Registry: जमीन या मकान के कागजात खो जाना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ी मुसीबत खड़ा कर सकता है, क्योंकि इनके बिना संपत्ति का मालिकाना हक साबित करना काफी मुश्किल हो जाता है। मगर अच्छी बात यह है, भारतीय कानून और राजस्व विभाग आपको इन दस्तावेजों की 'प्रमाणित प्रति' या नकल निकालने की पूरी सुविधा देता है। 



चाहे आपके कागजात चोरी हो गए हों, जल गए हों या कहीं गुम हो गए हों, आप तहसील या सब-रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर कानूनी तरीके से इन्हें दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। यह नकल उतनी ही वैध मानी जाती है जितने कि आपके मूल दस्तावेज, जिससे आप भविष्य में जमीन बेच या बैंक से लोन ले सकते हैं। आइए इस लेख में इसी की प्रक्रिया जानते हैं।

Trending Videos
Lost Property Documents Simple Steps to Get a Certified Copy from the Government Office in hindi
जमीन के कागज की नकल निकालने की पुरी प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

कागजात खोने पर सबसे पहले करें ये काम

  • सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर कागजात गुम होने की सूचना दें और एफआईआर की कॉपी जरूर लें।
  • इसके बाद एक स्थानीय हिंदी और अंग्रेजी अखबार में छोटा सा नोटिस निकलवाएं कि आपके इस खसरा नंबर के कागजात खो गए हैं।
  • एक वकील के जरिए नोटरी से प्रमाणित एफिडविट बनवाएं, जिसमें संपत्ति का पूरा विवरण और कागजात खोने की जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lost Property Documents Simple Steps to Get a Certified Copy from the Government Office in hindi
जमीन के कागज की नकल निकालने की पुरी प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

तहसील या सब-रजिस्ट्रार ऑफिस की प्रक्रिया

  • अपने क्षेत्र के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस (जहां रजिस्ट्री हुई थी) जाकर 'प्रमाणित प्रति' के लिए आवेदन पत्र भरें।
  • अगर आपके पास पुरानी रजिस्ट्री की फोटोकॉपी है या डीड नंबर/तारीख याद है, तो नकल मिलना बहुत आसान हो जाता है।
  • अगर विवरण याद नहीं है, तो ऑफिस के इंडेक्स रजिस्टर में अपना नाम या जमीन का नंबर डालकर वर्षों पुराना रिकॉर्ड खोजा जा सकता है।
Lost Property Documents Simple Steps to Get a Certified Copy from the Government Office in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन नकल निकालने का आधुनिक तरीका

  • आजकल लगभग हर राज्य (जैसे UP Bhulekh, MP Bhulekh) का अपना पोर्टल है जहां से आप खतौनी या नकल देख सकते हैं।
  • सरकारी वेबसाइट से मामूली शुल्क देकर आप डिजिटल साइन वाली प्रमाणित प्रति घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी आप जमीन के नक्शे और अन्य दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Lost Property Documents Simple Steps to Get a Certified Copy from the Government Office in hindi
जमीन के कागज की नकल निकालने की पुरी प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
दस्तावेज प्राप्त करने का शुल्क और समय
  • सरकार हर पन्ने की नकल निकालने के लिए एक छोटा सा सरकारी शुल्क (फीस) लेती है, जिसकी रसीद आपको दी जाती है।
  • आवेदन जमा करने के बाद आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर आपको प्रमाणित कागजात मिल जाते हैं।
  • कागजात मिलने के बाद उन पर सरकारी मोहर और रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर जरूर चेक करें ताकि उनकी कानूनी वैधता बनी रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed