फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC अयोध्या, वाराणसी के साथ कराएगा गंगासागर की यात्रा, 11 दिनों का है टूर पैकेज; सिर्फ इतना देना होगा किराया

Fri, 22 May 2026 06:21 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 22 May 2026 06:21 PM IST
सार

IRCTC Tour Package: अगर आप किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको अयोध्या, वाराणसी समेत गंगासागर की यात्रा कराई जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC 11 Days Gangasagar Tour Package with Ayodhya and Varanasi Check Fare And Complete Tour Details
IRCTC Ganga Sagar Yatra Tour Package - फोटो : AI Generated

IRCTC PURI GANGASAGAR-AYODHYA DHAM YATRA: आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक खास धार्मिक टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को गंगासागर के साथ अयोध्या, वाराणसी, गया और पुरी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा 10 रात और 11 दिनों तक कराई जाएगी।

कब हो रही इस टूर पैकेज की शुरुआत?

  • इस टूर पैकेज का नाम “पुरी गंगासागर-अयोध्या धाम यात्रा” रखा गया है।
  • इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 23 मई 2026 से होगी।
  • इस टूर पैकेज को खासतौर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। 
IRCTC 11 Days Gangasagar Tour Package with Ayodhya and Varanasi Check Fare And Complete Tour Details
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

कहां-कहां से होगी पुरी गंगासागर-अयोध्या धाम यात्रा की शुरुआत?

  • आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट के मुताबिक इस टूर पैकेज की शुरुआत पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई रेलवे स्टेशनों से होगी।
  • यात्री पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा और आगरा कैंट समेत कई स्टेशनों से इस यात्रा में शामिल हो सकेंगे।
  • पैकेज में पुरी, कोलकाता, जसिदीह, गया, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। 
  • इस कारण यात्रियों को एक ही टूर पैकेज में कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
IRCTC 11 Days Gangasagar Tour Package with Ayodhya and Varanasi Check Fare And Complete Tour Details
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • इस धार्मिक टूर पैकेज में यात्रियों को ट्रेन और बस के माध्यम से यात्रा कराई जाएगी।
  • इसके अलावा होटल में ठहरने, भोजन, ट्रैवल इंश्योरेंस और गाइड की सुविधा भी टूर पैकेज में शामिल है।
  • श्रद्धालुओं को गंगासागर यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC 11 Days Gangasagar Tour Package with Ayodhya and Varanasi Check Fare And Complete Tour Details
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
  • धार्मिक यात्राओं की बढ़ती मांग को देखते हुए IRCTC समय समय पर कई धार्मिक टूर पैकेज को लॉन्च करता रहता है।
  • इस टूर पैकेज को खासतौर पर ऐसे डिजाइन किया गया है कि कम समय में यात्री ज्यादा से ज्यादा धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।
  • आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
IRCTC 11 Days Gangasagar Tour Package with Ayodhya and Varanasi Check Fare And Complete Tour Details
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

कितना होगा किराया?

  • दो लोगों के लिए इस टूर पैकेज को बुक करने पर प्रति व्यक्ति किराया 32,440 रुपये है।
  • इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 28,270 रुपये है।
  • टूर पैकेज को बुक करने से पहले यात्रा से जुड़ी जरूरी शर्तों और डिटेल्स को अच्छे से पढ़ लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed