सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया है शिरडी और शनि शिंगणापुर घुमाने के लिए खास पैकेज, जानें डिटेल्स

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 22 May 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Shirdi Sai Baba Darshan know all Details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित शिरडी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर घुमाया जाएगा। इसके अलावा आपको शनि शिंगणापुर में भी घूमने का मौका मिलेगा। ऐसे में अगर आप आईआरसीटीसी के साथ इस ट्रिप को एन्जॉय करने का मूड बना रहे हैं, तो आपको बिना देर किए इस पैकेज में अपनी सीट बुक करा लेनी चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आईआरसीटीसी देखो अपना देश के तहत शिरडी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और शनि शिंगणापुर की यात्रा करा रहा है। ये ट्रिप काफी किफायती है। इसमें आपका ज्यादा खर्चा नहीं आएगा। आप काफी कम कीमत में इस ट्रिप को एन्जॉय कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में -

Trending Videos
IRCTC Tour Package Shirdi Sai Baba Darshan know all Details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी दी है। इस पैकेज का नाम शिरडी साई बाबा दर्शन है। इस यात्रा के लिए आपको प्रति व्यक्ति 10,635 रुपये का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Shirdi Sai Baba Darshan know all Details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

ट्रिप को एन्जॉय करते समय आपको ठहरने और खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। इसको लेकर आईआरसीटीसी द्वारा सभी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 

IRCTC Tour Package Shirdi Sai Baba Darshan know all Details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस ट्रिप की शुरुआत भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से होगी। 5 रात और 6 दिनों के इस सफर में आपको शिरडी, शनि शिंगणापुर, नासिक (मुक्तिधाम, पंचवटी, त्र्यंबकेश्वर) घुमाया जाएगा। प्रस्थान हर मंगलवार के दिन होगा।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Shirdi Sai Baba Darshan know all Details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

अगर आप भी इस ट्रिप को एन्जॉय करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर अपने टिकट को बुक करना होगा। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करा पड़ेगा। आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SCBR01 पर क्लिक करके इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के विषय में जान सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed