सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Iron VS Plastic Cooler: लोहा या प्लास्टिक वाला कूलर? खरीदने से पहले जान लें कौन-सा आपके लिए है बेस्ट

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 02:25 PM IST
सार

Iron vs Plastic Air Cooler: गर्मी में सही कूलर खरीदना आपकी राहत और बिजली खर्च दोनों को प्रभावित करता है। ऐसे में लोहे और प्लास्टिक वाले कूलर के बीच फर्क समझना जरूरी हो है।

विज्ञापन
Iron vs Plastic Air Cooler Which One Is Best To Buy
Iron vs Plastic Air Cooler - फोटो : AI Generated

Iron vs Plastic Air Cooler Kaun He Best: गर्मी का मौसम आते ही कूलर की मांग काफी बढ़ जाती है। एसी काफी महंगे होते हैं, जिसे हर कोई नहीं खरीद पाता है। वहीं कूलर काफी अफॉर्डेबल होते हैं। बाजार में दो तरह के कूलर ज्यादा देखने को मिलते हैं, लोहे और प्लास्टिक वाले। आमतौर पर लोग यह समझ नहीं पाते कि इनमें से कौन सा विकल्प ज्यादा ठंडी हवा देता है और कौन लंबे समय तक टिकता है।



अगर आप कूलर खरीदने जा रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि कूलिंग की गुणवत्ता सिर्फ बाहरी मटेरियल पर नहीं, बल्कि मोटर की क्षमता, फैन ब्लेड के डिजाइन और उसकी स्पीड पर भी निर्भर करने का काम करती है। इस कारण सही कूलर खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान चाहिए। 

Trending Videos
Iron vs Plastic Air Cooler Which One Is Best To Buy
Iron vs Plastic Air Cooler - फोटो : Adobe stock

अगर बात हवा की ताकत की करें तो लोहे वाले कूलर अक्सर मजबूत ढांचे के कारण बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। इनमें लगे मेटल फैन हाई स्पीड पर ज्यादा एयर थ्रो कर सकते हैं। इस कारण कमरे या हॉल में ठंडक जल्दी महसूस होती है। खासकर बड़े साइज के कूलर में यह फायदा ज्यादा देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Iron vs Plastic Air Cooler Which One Is Best To Buy
Iron vs Plastic Air Cooler - फोटो : Freepik

वहीं प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर हल्के, पोर्टेबल और उपयोग में काफी आसान होते हैं। इनके फैन भी हल्के होते हैं। इस कारण कम बिजली में बेहतर परफॉर्मेंस करते हैं। इसी वजह से छोटे और मीडियम साइज कमरों के लिए प्लास्टिक कूलर एक किफायती विकल्प साबित हो सकते हैं। 

Iron vs Plastic Air Cooler Which One Is Best To Buy
Iron vs Plastic Air Cooler - फोटो : Adobe stock

टिकाऊपन के मामले में देखें तो दोनों कूलर के अपने फायदे और नुकसान हैं। लोहे के कूलर मजबूत जरूर होते हैं, लेकिन पानी के लगातार संपर्क में आने से इनमें जंग लगने का खतरा भी बना रहता है। समय के साथ इसकी परत उतरने लगती है, जिससे इसकी लाइफ कम हो सकती है। दूसरी तरफ प्लास्टिक कूलर में जंग लगने का खतरा नहीं होता है। इस कारण इनका मेंटेनेंस भी कम रहता है और लंबे समय तक इसकी बॉडी सुरक्षित रहती है।

विज्ञापन
Iron vs Plastic Air Cooler Which One Is Best To Buy
Iron vs Plastic Air Cooler - फोटो : Adobe stock

लोहे वाले कूलर में फैन भारी होने के कारण ज्यादा आवाज कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें चलाने में अधिक बिजली लगती है। वहीं प्लास्टिक फैन हल्के होते हैं, जिसकी वजह से ये कम शोर करते हैं। इसके अलावा बिजली की खपत भी कम होती है। अगर आप बड़े स्पेस के लिए पावरफुल कूलिंग चाहते हैं तो लोहे वाला विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कम बजट और कम बिजली खर्च के लिए प्लास्टिक कूलर खरीदना भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed