Google Map New Roads Mapping: उत्तर प्रदेश को आज एक और नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिली है जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है। इस एक्सप्रेसवे का नाम गंगा एक्सप्रेसवे है और ये सिक्स लेन का एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है।
Ganga Expressway On Google Maps: गूगल मैप पर कैसे अपडेट होती हैं नई सड़कें? यहां समझें
Ganga Expressway Get Updated On Google Maps: क्या आप जानते हैं कि गंगा एक्सप्रेसवे नई रफ्तार भरने के लिए तैयार तो है, लेकिन ये सड़क गूगल मैप पर नहीं दिखा रही है? जीपीएस ट्रैफिक से लेकर सैटेलाइट डाटा तक जैसी चीजें ये तय करती है कि नई सड़क गूगल मैप पर कब दिखाई देगी।
गूगल मैप पर कैसे अपडेट होती है सड़कें?
पहला तरीका
- गूगल अपने मैप को अपडेट करने के लिए कई तरीके अपनाता है
- पहले सरकारी एजेंसियां या अधिकारी गूगल को सड़कों की जानकारी देते रहते हैं
- गूगल को सटीक डिजिटल मैप और कोऑर्डिनेट्स देते हैं जिससे गूगल नई सड़कों को अपने मैप में जोड़ पाता है
दूसरा तरीका
- गूगल अपने मैप को सैटेलाइन फोटो के जरिए भी अपडेट करता है
- इसके लिए गूगल सैटेलाइन से ली गई फोटोज लेता है और इन्हें अपडेट करता है
- इससे गूगल को पता चलता है कि कहां पर नई सड़क बनी है जिसे गूगल मैप पर अपडेट करना है
तीसरा तरीका
- गूगल आपके मोबाइल फोन के जीपीएस से भी पता करता है कि कहां पर नई सड़क बनी है
- इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी खास जगह पर कई लोग लगभग 100 किलोमीटर या उससे अधिक की रफ्तार से जा रहे हैं, तो गूगल अंदाजा लगाता है कि वहां नया रास्ता मौजूद है
- इसके बाद जांच कर उस सड़क को मैप से जोड़ा जाता है
क्यों गंगा एक्सप्रेसवे नहीं दिख रहा मैप में?
- इस बात को भी जान लें कि गूगल द्वारा ये सुनिश्चित किया जाता है कि किसी रास्ते का उद्घाटन हुआ है या नहीं
- ऐसे में जब आधिकारिक तौर पर किसी रास्ते का उद्घाटन हो जाता है, तब उसके बाद उसे गूगल मैप पर अपडेट किया जाता है
- जैसे- गंगा एक्सप्रेसवे को

कमेंट
कमेंट X