Bina AC Kamra Thanda Karne Ke Upay: भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच हर किसी के लिए एसी (AC) खरीदना या उसका भारी-भरकम बिजली बिल चुकाना मुमकिन नहीं होता। लेकिन चिलचिलाती धूप और लू से परेशान होने के बजाय आप कुछ देसी और प्रभावी तरीके अपनाकर अपने आशियाने को ठंडा रख सकते हैं।
{"_id":"69f0adb03ab4aa65e802dacd","slug":"beat-the-heat-4-simple-ways-to-keep-your-home-cool-without-an-ac-this-summer-in-hindi-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Tips: भीषण गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए जरूर करें ये 4 काम, बिना एसी के भी कूल रहेगा कमरा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Summer Tips: भीषण गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए जरूर करें ये 4 काम, बिना एसी के भी कूल रहेगा कमरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:23 PM IST
सार
Keep Home Cool Without AC: चाहें कोई अमीर हो या गरीब, इस भीषण गर्मी का असर सभी पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि अगर आपके कमरे में एसी या कूलर की व्यवस्था न हो तो आप अपने कमरे को कैसे ठंडा रख सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं।
विज्ञापन
बिना एसी कमरा ठंडा करने के उपाय
- फोटो : AI
Trending Videos
पोछा लगाना
- फोटो : Adobe Stock
वेंटिलेशन और पानी का सही उपयोग
- कमरे में किसी बड़े और खुले बर्तन में पानी भरकर पंखे के नीचे रखें; हवा पानी से टकराकर कमरे में ठंडक फैलाएगी।
- बाहर गर्मी होने के बावजूद कमरे को पूरी तरह सील न करें, ताजी हवा के आने-जाने के लिए वेंटिलेशन की जगह जरूर छोड़ें।
- दिन में कम से कम दो बार ठंडे पानी से फर्श पर पोछा लगाएं, इससे जमीन की तपिश और उमस काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीलिंग फैन
- फोटो : Adobe Stock
खिड़कियों और पर्दों का देसी जुगाड़
- अपनी खिड़कियों पर खस या बांस के पर्दे लगाएं और उन पर समय-समय पर पानी छिड़कें, इससे बाहर की गर्म लू अंदर आते समय ठंडी हवा में बदल जाएगी।
- जैसे ही शाम को सूरज ढले, तुरंत सारी खिड़कियां खोल दें ताकि दिन भर कमरे के अंदर जमा हुई गर्म हवा बाहर निकल सके।
- दिन के समय खिड़कियों पर हल्के रंग के सूती पर्दे डालें ताकि सीधी धूप कमरे के अंदर न आए।
मटका या घड़ा
- फोटो : Adobe Stock
एग्जॉस्ट फैन और टेबल फैन का स्मार्ट इस्तेमाल
- शाम के समय किचन और बाथरूम के एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं, यह घर के अंदर फंसी 'हॉट एयर' को खींचकर तुरंत बाहर कर देता है।
- अगर आपके पास टेबल फैन है, तो उसके ठीक सामने एक कटोरे में बर्फ के टुकड़े रखें, पंखे की हवा बर्फ के संपर्क में आकर कूलर जैसा अहसास देगी।
- सुनिश्चित करें कि पंखा हवा को पूरे कमरे में सही ढंग से सर्कुलेट कर रहा है या नहीं।
विज्ञापन
Room Coolong Upay
- फोटो : AI
धूप और लू से बचाव के अन्य तरीके
- घर में जलने वाले पुराने बल्ब गर्मी पैदा करते हैं, जरूरत न होने पर उन्हें बंद रखें या एलईडी का इस्तेमाल करें।
- घर के अंदर या खिड़की के पास गमले रखें, पौधों से निकलने वाली नमी वातावरण को ठंडा रखने में मददगार होती है।
- अगर मुमकिन हो, तो शाम को छत पर पानी का छिड़काव करें, जिससे रात को छत से आने वाली तपिश कम हो जाएगी।
