सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Aadhaar: क्या आप भी मानते हैं आधार कार्ड को जन्मतिथि का प्रमाण? UIDAI ने किया कंफ्यूजन दूर

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 06:02 PM IST
सार

आधार कार्ड को लेकर जन्मतिथि के प्रमाण पर अक्सर लोगों में भ्रम रहता है। UIDAI ने इसको लेकर कंफ्यूजन दूर किया है। 

विज्ञापन
Aadhaar Card Not Valid As Proof of Date of Birth UIDAI Clarifies Rules
Aadhaar Card - फोटो : AI Generated

आधार कार्ड की गिनती एक जरूरी दस्तावेज के रूप में की जाती है। अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि क्या आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी कंफ्यूजन को दूर करते हुए UIDAI ने बताया है कि आधार कार्ड मुख्य रूप से पहचान का दस्तावेज है, न कि जन्म के प्रमाण का। आधार में दर्ज जन्मतिथि व्यक्ति द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों के आधार पर होती है। इस वजह से आधार कार्ड को आधिकारिक जन्म प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

Trending Videos
Aadhaar Card Not Valid As Proof of Date of Birth UIDAI Clarifies Rules
Aadhaar Card - फोटो : instagram

UIDAI के अनुसार आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी दर्ज होती है, जो व्यक्ति की विशिष्ट पहचान सुनिश्चित करती है। इस कारण आधार कार्ड पर स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि यह पहचान का प्रमाण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Not Valid As Proof of Date of Birth UIDAI Clarifies Rules
Aadhaar Card - फोटो : Amar Ujala

इसका मतलब यह है कि इसे पहचान सत्यापन के लिए उपयोग किया जा सकता है, लेकिन जन्मतिथि के अंतिम और कानूनी प्रमाण के रूप में इसको उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। अगर आप स्कूल या कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं और वहां जन्म प्रमाण की जरूरत है। इस स्थिति में आपको जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज की जरूरत होगी। 

Aadhaar Card Not Valid As Proof of Date of Birth UIDAI Clarifies Rules
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इसके अलावा 10वीं कक्षा की मार्कशीट या पासिंग सर्टिफिकेट जिस पर जन्मतिथि अंकित है उसे भी वैध प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। इस कारण आपको आधार पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। जरूरी कार्यों के लिए अन्य वैध दस्तावेज अपने पास रखें। 

विज्ञापन
Aadhaar Card Not Valid As Proof of Date of Birth UIDAI Clarifies Rules
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इससे किसी भी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक परेशानी से बचा जा सकता है और प्रक्रिया भी आसानी से पूरी होती है। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाकर इसका गलत फायदा उठाते हैं, इसी को देखते हुए यूआईडीएआई ने इस बारे में स्पष्ट किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed