{"_id":"69f06f0eac5eead2e00e98bf","slug":"gold-buying-guide-which-is-best-for-jewelry-14k-18k-22k-or-24k-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gold Buying Guide: 24K, 22K, 18K या 14K? सोना खरीदने से पहले जान लें कौन सा है आपके लिए बेस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gold Buying Guide: 24K, 22K, 18K या 14K? सोना खरीदने से पहले जान लें कौन सा है आपके लिए बेस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:47 PM IST
सार
सोना खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, उसकी शुद्धता और उपयोग भी समझना जरूरी है। 14K, 18K, 22K और 24K गोल्ड में फर्क जानकर ही आप सही चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Gold Buying Guide
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में सोना केवल आभूषण तक सीमित नहीं है। यह भावनाओं, परंपरा और निवेश से भी जुड़ा हुआ है। शादी-ब्याह से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल तक, लोगों की हर जरूरत के लिए अलग-अलग तरह का सोना उपलब्ध है। बाजार में 24 कैरट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट गोल्ड प्रमुख रूप से मिलता है। हालांकि, इनमें से आपके लिए कौन सा विकल्प सबसे बेहतर है आपको यह जानना जरूरी है। आपकी जरूरत, बजट और उपयोग पर निर्भर करता है कि कौन सा सोना आपके लिए सही है।
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें लगभग 99.9 प्रतिशत सोना होता है। इस कारण ये सबसे महंगे होते हैं। हालांकि, 24 कैरेट सोना बेहद नरम होता है। इस कारण इससे आभूषण बनाना कठिन होता है। निवेश के नजरिए से यह सबसे उपयुक्त विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Gold Buying Guide
- फोटो : Freepik
22 कैरेट सोना भारतीय ज्वैलरी में काफी प्रचलित है। 22 कैरेट सोने में करीब 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और बाकी धातुएं मिलाकर इसको मजबूत बनाया जाता है। पारंपरिक गहनों जैसे हार, कंगन और मंगलसूत्र के लिए इसे आदर्श माना जाता है। शादी या किसी दूसरे खास अवसर के लिए लोग अक्सर 22 कैरेट गोल्ड को खरीदना पसंद करते हैं। इसमें शुद्धता और मजबूती दोनों होती है।
4 of 5
Gold Buying Guide
- फोटो : Adobe stock
वहीं 18 कैरेट और 14 कैरेट सोना आधुनिक जीवनशैली में काफी लोकप्रिय है। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत और 14 कैरेट में 58.5 प्रतिशत सोना होता है। रोज पहनने वाले गहनों, ऑफिस ज्वैलरी और डिजाइनर पीसेस के लिए इसे एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जाता है। इनकी कीमत 22 कैरेट और 24 कैरेट की तुलना में काफी कम होती है।
विज्ञापन
5 of 5
Gold Buying Guide
- फोटो : AdobeStock
सबसे अच्छा सोना कोई एक तय विकल्प नहीं है। अगर आप निवेश के लिए खरीद रहे हैं तो 24 कैरेट सही रहेगा, शादी के लिए 22 कैरेट और दैनिक उपयोग के लिए 18 या 14 कैरेट बेहतर है। सोने की खरीदारी करने से पहले हॉलमार्किंग, विश्वसनीय ज्वैलर और अपनी जरूरतों का ध्यान रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X