AC Servicing Tips In Hindi: जिस कदर गर्मी पड़ने लगी है, ऐसे में बिना एसी तो काम चल ही नहीं रहा। अप्रैल में ही गर्मी इतनी तेज पड़ रही है कि घर से बाहर निकलना तो बेहद मुश्किल है। पारा 40 के पार जाने लगा है जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए एसी चला रहे हैं।
AC Service: क्या एसी की सर्विस मेकैनिक से ही करवाना जरूरी है या खुद भी कर सकते हैं आप? यहां जानें
AC Service Khud Kaise Karein: अगर आप एसी की सर्विस खुद करना चाहें तो कर सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको सिर्फ एसी के फिल्टर साफ करने होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में एसी चलाने से पहले क्या सर्विस करवाना जरूरी है?
- हां, गर्मियों में एसी चलाने से पहले यानी सीजन की शुरुआत में आपको सर्विस करवाना जरूरी है
- ऐसा करने से एसी और इसके फिल्टर की गंदगी साफ हो जाती है
- एसी के कॉइल की भी सफाई हो जाती है
- इससे कूलिंग बेहतर होती है और एसी की लाइफ बढ़ने में भी मदद मिलती है
क्या होता है एसी की सर्विस में?
- एसी की सर्विस में सबसे पहले तो फिल्टर साफ किए जाते हैं
- जरूरत पड़ने पर एसी की कॉइल को भी साफ किया जा सकता है
- स्पिल्ट एसी के आउटडोर को पानी के स्प्रे वाले पाइप से साफ किया जाता है
क्या आप खुद कर सकते हैं एसी की सर्विस?
विंडो एसी
- हां, आप चाहें तो खुद भी एसी की सर्विस कर सकते हैं
- इसमें आपके पास अगर विंडो एसी है तो आपको पहले एसी के आगे का कवर हटाना होता है
- फिर इसके अंदर लगे फिल्टर को पानी से साफ करना होता है
- फिल्टर को सूखाने के बाद इन्हें लगा दें
स्पिल्ट एसी
- स्पिल्ट एसी में आपको पहले इनडोर के कवर को हटाना होता है
- फिर इसके अंदर लगे फिल्टर को आराम से निकालकर इन्हें धो लें
- सूखने के बाद इन फिल्टर को लगा दें
- साथ ही आउटडोर को आप स्प्रे वाले पाइप से पानी द्वारा साफ कर सकते हैं
नोट:- अगर आपको ये जानकारी नहीं है कि एसी के फिल्टर कैसे निकलते हैं या लगते हैं आदि, तो मेकैनिक को बुलाकर सर्विस करवाना सही तरीका हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X