LPG Delivery Rules 2026: एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान अक्सर यह देखा जाता है कि फ्लैट की ऊंची मंजिलों या सीढ़ियां चढ़ने के नाम पर डिलीवरी पर्सन ग्राहकों से अतिरिक्त पैसों की मांग करते हैं। कई बार ग्राहक विवाद से बचने के लिए 20 से 50 रुपये एक्स्ट्रा दे भी देते हैं, लेकिन क्या यह कानूनी रूप से सही है?
{"_id":"69f060506d0c45b4800d3733","slug":"lpg-delivery-rules-does-your-delivery-boy-charge-extra-for-stairs-know-your-legal-rights-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: क्या फ्लैट की सीढ़ियां चढ़ने के लिए डिलीवरी पर्सन एक्स्ट्रा पैसे मांग सकता है? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: क्या फ्लैट की सीढ़ियां चढ़ने के लिए डिलीवरी पर्सन एक्स्ट्रा पैसे मांग सकता है? जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:52 PM IST
सार
Gas Cylinder Extra Charges: अक्सर गैस सिलिंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी पर्सन के एक्सट्रा पैसे मांगने की शिकायत आती है। कई बार डिलीवरी पर्सन सीढ़ीयों पर चढ़ने के नाम अधिक पैसा मांगते हैं। आइए समझते हैं ये अधिक पैसा आपको देना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
डिलीवरी पर्सन को अधिक पैसा देना चाहिए
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
गैस सिलिंडर के डिलीवरी पर्सन को अधिक पैसे देने चाहिए
- फोटो : Adobe Stock
क्या कहते हैं गैस कंपनियों के आधिकारिक नियम?
- बिल में शामिल शुल्क - गैस सिलेंडर की जो एमआरपी (MRP) निर्धारित होती है, उसमें एजेंसी से आपके घर तक का परिवहन शुल्क पहले ही जुड़ा होता है।
- मंजिल की कोई सीमा नहीं - नियम के अनुसार, सिलेंडर को घर के अंदर रसोई तक पहुंचाना जरूरी है, चाहे आपका घर किसी भी मंजिल पर क्यों न हो।
- टिप अनिवार्य नहीं - खुशी से दी गई टिप अलग बात है, लेकिन इसे अधिकार के रूप में मांगना पूरी तरह गैरकानूनी और नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के डिलीवरी पर्सन को अधिक पैसे देने चाहिए
- फोटो : Adobe Stock
जबरन पैसे मांगने पर यहां करें शिकायत
- किसी भी तरह की अवैध वसूली होने पर आप तुरंत 1800-233-3555 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- आप अपनी संबंधित गैस एजेंसी के मैनेजर को फोन कर सकते हैं या वहां रखी शिकायत पुस्तिका में अपनी बात लिख सकते हैं।
- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए भी ऑनलाइन कंप्लेंट की जा सकती है।
गैस सिलिंडर के डिलीवरी पर्सन को अधिक पैसे देने चाहिए या नहीं
- फोटो : Adobe Stock
डिलीवरी के समय इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा डिलीवरी बॉय से मशीन जनरेटेड रसीद मांगें और उस पर लिखी कुल राशि का ही भुगतान करें।
- भुगतान करने से पहले वजन मशीन से सिलेंडर का वजन चेक करवाएं और सुनिश्चित करें कि सील के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।
- कैश के बजाय ऑनलाइन पेमेंट को प्राथमिकता दें, ताकि अतिरिक्त पैसे मांगने की गुंजाइश ही न बचे।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के डिलीवरी पर्सन को अधिक पैसे देने चाहिए
- फोटो : Adobe Stock
शिकायत के बाद क्या होती है कार्रवाई?
- अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो पेट्रोलियम कंपनियां संबंधित गैस एजेंसी पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाती हैं।
- नियम तोड़ने वाले डिलीवरी मैन को चेतावनी दी जाती है या बार-बार गलती करने पर उसे नौकरी से हटाया जा सकता है।
- अगर विभाग आपकी बात नहीं सुनता, तो आप उपभोक्ता फोरम में जाकर मुआवजे की मांग भी कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X