सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

SIP तोड़ रहे हैं लोग: क्या आपको भी निकाल लेने चाहिए निवेश किए पैसे? यहां जानें हर सवाल का जवाब

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 28 Apr 2026 09:57 AM IST
सार

SIP Se Paise Kyo Nikal Rahe Hain Log: मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि लोग अपनी SIP को बंद कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है और लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन
SIP Stoppage: why people stopping your sip se paise nikal rhe hain log check reason
SIP क्यों बंद करवा रहे हैं लोग? - फोटो : Amar Ujala AI

SIP Stoppage Alert In Hindi: लगभग हर कोई चाहता है कि वो बचत करे ताकि आने वाले कर में उसे आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों से निवेश करते हैं जिसमें से एक है सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP जिसे लोग करवाते हैं।



इसमें लोग अपने-अपने हिसाब से निवेश करते हैं, लेकिन पिछलेकुछ समय से देखा जा रहा है कि लोग अपनी SIP को बंद करवा रहे हैं। ऐसे में आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और क्या आपको भी अपनी SIP बंद कर देनी चाहिए? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...

Trending Videos
SIP Stoppage: why people stopping your sip se paise nikal rhe hain log check reason
SIP क्यों बंद करवा रहे हैं लोग? - फोटो : Adobe Stock

कितनी SIP हुई बंद?

  • कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अगर पिछले 11 महीने के आंकड़े देखें तो इस दौरान पहली बार शुरू की गई SIP की तुलना में बंद की गई SIP की संख्या काफी अधिक है
  • पिछले महीने का आंकड़ा बताता है कि लगभग 53 लाख से अधिक SIP बंद कर कर दी गई या वो मैच्योर हो गई हैं
  • वहीं, सिर्फ 52 लाख से अधिक SIP शुरू की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
SIP Stoppage: why people stopping your sip se paise nikal rhe hain log check reason
SIP क्यों बंद करवा रहे हैं लोग? - फोटो : Adobe Stock

SIP बंद क्यों कर रहे हैं लोग?

  • जिस तरह से लोग SIP बंद कर रहे हैं ये बाजार के उतार-चढ़ाव को दिखा रहा है
  • हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव होना नई बात नहीं
  • पर कुछ समय से मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण बाजार में जो अस्थिरता आई है, वो कहीं न कहीं निवेशकों को चिंता में डाल रही है
SIP Stoppage: why people stopping your sip se paise nikal rhe hain log check reason
SIP क्यों बंद करवा रहे हैं लोग? - फोटो : Adobe Stock
  • इस बात में कोई दो राय नहीं कि जैस ही लोगों को पोर्टफोलियो में अपना अकाउंट रेड दिखता है, तो वो घबरा जाते हैं
  • ये भी देखा गया है कि जहां से लोगों को अच्छा रिटर्न मिलता था, उन SIP से मिलने वाला रिटर्न निगेटिव हो गया है
  • इसलिए लोग और अधिक नुकसान से बचने के लिए SIP बंद कर रहे हैं
विज्ञापन
SIP Stoppage: why people stopping your sip se paise nikal rhe hain log check reason
SIP क्यों बंद करवा रहे हैं लोग? - फोटो : Adobe Stock

क्या आपको भी बंद कर देनी चाहिए SIP?

  • SIP को सीधे तौर पर बंद करना फैसला गलत भी हो सकता है, क्योंकि जब आगे मार्केट ऊपर जाएगा तो आपको रिटर्न भी मिलेगा
  • आप चाहें तो बंद करने की जगह फंड ट्रांसफर कर सकते हैं
  • हालांकि, अगर आपको पैसों की जरूरत है, नौकरी चली गई है या किसी तरह का आर्थिक संकट है तो ऐसी स्थिति में पैसा निकालना बेहतर विकल्प हो सकता है


नोट:- SIP करने से पहले या इससे जुड़ा कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की राय जरूर लें। वरना आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed