सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Investment Tips: 100 रुपये बचाकर ऐसे पा सकते हैं 68 लाख, जानिए क्या है निवेश का यह जादुई फॉर्मूला

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 06:28 PM IST
सार

रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय पर निवेश शुरू करना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी बचत को नियमित रूप से निवेश करके लंबे समय में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन
Investment Tips In Mutual Fund SIP Check How Can Buold 68 Lakhs Rupees Corpus By Just Saving 100 Rupees Daily
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लान - फोटो : AI Generated

Mutual Fund Investment Tips: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना आज के समय सबसे जरूरी बन गया है। वर्तमान समय में जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है और अनिश्चित आय का खतरा मंडरा रहा है ऐसे में आपको समय रहते सही जगह निवेश करना जरूरी है, ताकि आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकें। अगर समय रहते निवेश की सही योजना बनाई जाए, तो भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित किया जा सकता है।

खास बात यह है कि इसके लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत भी नहीं होती है। अगर कोई व्यक्ति हर रोज सिर्फ 100 रुपये की बचत करके करीब 3,000 रुपये महीने का निवेश अनुशासन के साथ करता है, तो वह लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार कर सकता है। 

Trending Videos
Investment Tips In Mutual Fund SIP Check How Can Buold 68 Lakhs Rupees Corpus By Just Saving 100 Rupees Daily
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लान - फोटो : AdobeStock

अगर आप 3,000 रुपये हर महीने म्यूचुअल फंड स्कीम में 30 साल तक निवेश करते हैं और इस पर औसतन 10 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में 30 वर्षों के बाद आपके पास करीब 68,37,976 रुपये का फंड होगा। इतना अच्छा रिटर्न कंपाउंडिंग की शक्ति को दर्शाने का काम करता है। आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करते हैं, आपको रिटर्न भी उतना ही अच्छा मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Investment Tips In Mutual Fund SIP Check How Can Buold 68 Lakhs Rupees Corpus By Just Saving 100 Rupees Daily
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लान - फोटो : AdobeStock

निवेश के लिए म्यूचुअल फंड में एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) एक लोकप्रिय और प्रभावी विकल्प माना जाता है। एसआईपी के जरिए निवेशक नियमित रूप से छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं और भविष्य में अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। 

Investment Tips In Mutual Fund SIP Check How Can Buold 68 Lakhs Rupees Corpus By Just Saving 100 Rupees Daily
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लान - फोटो : AdobeStock

हालांकि, निवेश करते समय कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। निवेशक को अपनी जोखिम क्षमता, वित्तीय लक्ष्य और समय अवधि को ध्यान में रखकर ही योजना बनानी चाहिए। किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
Investment Tips In Mutual Fund SIP Check How Can Buold 68 Lakhs Rupees Corpus By Just Saving 100 Rupees Daily
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लान - फोटो : AdobeStock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश किए गए पैसों पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। इस कारण बाजार गिरने की स्थिति में आपको नुकसान भी हो सकता है। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed