Cooler Motor Burning Reasons: भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए एयर कूलर सबसे भरोसेमंद साथी होता है, लेकिन इसकी छोटी सी अनदेखी आपके बजट पर भारी पड़ सकती है। अक्सर कुछ लोग जानकारी के अभाव में कूलर चलाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे कूलर की मोटर जलने या पंप खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
{"_id":"69f1b84edc08f68f5c0544c1","slug":"cooler-maintenance-tips-don-t-make-these-common-mistakes-or-you-might-burn-the-motor-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Tips: कूलर चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जल सकती है मोटर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooler Tips: कूलर चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जल सकती है मोटर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:20 PM IST
सार
Air Cooler Safety Tips 2026: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में बहुत से लोग घर को ठंडा रखने के लिए कूलर का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर कुछ लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे कूलर जल जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
कूलर को जलने से कैसे बचाएं
- फोटो : AI
Trending Videos
किन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है कूलर जलने का खतरा
- फोटो : Freepik
पानी और मोटर की सुरक्षा का रखें ध्यान
- कूलर के टैंक में पानी का लेवल हमेशा सही रखें, पंप आधा डूबा होने पर मोटर पर दबाव बढ़ता है और वह फुंक सकती है।
- पानी खत्म होने पर पंप को तुरंत बंद कर दें, वरना वो जल्द खराब हो जाएगा।
- इस बात का खास ध्यान रखें कि कूलर में पानी भरने से पहले कूलर के स्विच को बंद करके उसका प्लग बाहर निकाल दें, वरना बिजली के झटके लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर को जलने से कैसे बचाएं
- फोटो : Adobe stock
कमरे की सेटिंग और वेंटिलेशन के नियम
- कूलर एसी (AC) नहीं है, इसलिए इसे बंद कमरे में चलाने से उमस बढ़ जाती है, जिससे ठंडक के बजाय बेचैनी महसूस होने लगती है।
- बेहतर कूलिंग के लिए कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन जरूरी है, ताकि ताजी हवा अंदर आए और गर्म हवा बाहर निकल सके।
- कूलर को कमरे के बीच में रखने के बजाय हमेशा खिड़की या बालकनी के पास लगाएं ताकि वह बाहर की ताजी हवा खींच सके।
किन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है कूलर जलने का खतरा
- फोटो : Freepik
कूलिंग पैड्स और सफाई की अहमियत
- पुरानी और गंदी घास (Pads) में बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे हवा में बदबू आने लगती है और ठंडक भी काफी कम हो जाती है।
- हर सीजन की शुरुआत में पैड्स को बदलें या उन्हें अच्छी तरह साफ करें ताकि पानी का बहाव सही बना रहे।
- हफ्ते में एक बार कूलर का सारा पानी निकालकर टैंक साफ करें ताकि मच्छर न पनपें और मोटर में कचरा न फंसे।
विज्ञापन
किन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है कूलर जलने का खतरा?
- फोटो : Freepik
इन गलतियों से भी बचें
- काम में व्यस्त होने पर अक्सर हम पानी चेक करना भूल जाते हैं, हमेशा इंडिकेटर पर नजर रखें ताकि मोटर सूखी न चले।
- अगर बिजली कम-ज्यादा हो रही हो, तो कूलर बंद कर दें, क्योंकि लो वोल्टेज मोटर के जलने का सबसे बड़ा कारण है।
- पुराने कूलर की तारों को चेक करते रहें ताकि कहीं से कट होने पर करंट फैलने का डर न रहे।

कमेंट
कमेंट X