Mutual Fund Investment Tips: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना आज के समय सबसे जरूरी बन गया है। वर्तमान समय में जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है और अनिश्चित आय का खतरा मंडरा रहा है ऐसे में आपको समय रहते सही जगह निवेश करना जरूरी है, ताकि आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकें। अगर समय रहते निवेश की सही योजना बनाई जाए, तो भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित किया जा सकता है।
खास बात यह है कि इसके लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत भी नहीं होती है। अगर कोई व्यक्ति हर रोज सिर्फ 100 रुपये की बचत करके करीब 3,000 रुपये महीने का निवेश अनुशासन के साथ करता है, तो वह लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार कर सकता है।
2 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लान
- फोटो : AdobeStock
अगर आप 3,000 रुपये हर महीने म्यूचुअल फंड स्कीम में 30 साल तक निवेश करते हैं और इस पर औसतन 10 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में 30 वर्षों के बाद आपके पास करीब 68,37,976 रुपये का फंड होगा। इतना अच्छा रिटर्न कंपाउंडिंग की शक्ति को दर्शाने का काम करता है। आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करते हैं, आपको रिटर्न भी उतना ही अच्छा मिल सकता है।
3 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लान
- फोटो : AdobeStock
निवेश के लिए म्यूचुअल फंड में एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) एक लोकप्रिय और प्रभावी विकल्प माना जाता है। एसआईपी के जरिए निवेशक नियमित रूप से छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं और भविष्य में अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
4 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लान
- फोटो : AdobeStock
हालांकि, निवेश करते समय कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। निवेशक को अपनी जोखिम क्षमता, वित्तीय लक्ष्य और समय अवधि को ध्यान में रखकर ही योजना बनानी चाहिए। किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
5 of 5
म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट प्लान
- फोटो : AdobeStock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश किए गए पैसों पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। इस कारण बाजार गिरने की स्थिति में आपको नुकसान भी हो सकता है। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
कमेंट
कमेंट X