सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana 23rd Installment: अकाउंट में चाहिए 2000 रुपये, तो किसान तुरंत करवा लें ये काम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 29 Apr 2026 06:49 PM IST
सार

PM Kisan Yojana 2000 Rupees: पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ लेने के लिए पात्र होना तो जरूरी है। साथ ही आपको कुछ जरूरी काम भी पूरे करवाने होते हैं, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 23rd Installment: What work will farmers have to do to earn Rs 2000
पीएम किसान योजना: किन किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan 23rd Installment: केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए लाभार्थियों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ मिल रहा है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसमें भी 2-2 हजार रुपये सीधे बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे, लेकिन उससे पहले बतौर लाभार्थी आपको कुछ काम भी करवाने होंगे। क्योंकि अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित भी रह सकते हैं या आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं...

Trending Videos
PM Kisan Yojana 23rd Installment: What work will farmers have to do to earn Rs 2000
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे कब मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala

23वीं किस्त के लिए कौन से काम जरूरी?

फार्मर आईडी बनवा लें

  • अगर आपने फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो तुरंत बनवा लें
  • पिछली किस्त में तो सरकार ने छूट दे दी थी
  • पर इस बार फार्मर आईडी बनवाना इस योजना से जुड़े सभी किसानों के लिए अनिवार्य है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 23rd Installment: What work will farmers have to do to earn Rs 2000
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे कब मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

आधार लिंकिंग का काम

  • आपके बैंक खाते में पैसे आ जाए, इसके लिए आधार लिंकिंग का काम जरूर करवा लें
  • अगर आपका ये काम अधूरा है तो इसे पूरा करवाएं
  • आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवा सकते हैं
PM Kisan Yojana 23rd Installment: What work will farmers have to do to earn Rs 2000
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे कब मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

ई-केवाईसी करवा ली?

  • पीएम किसान योजना का सबसे जरूरी काम है ई-केवाईसी
  • आपने अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो तुरंत करवा लें
  • अगर आप ई-केवाईसी करवा चुके हैं, तो इसका स्टेटस जरूर चेक कर लें
  • अगर कोई दिकक्त है, तो फिर से ई-केवाईसी करवा लें ताकि किस्त न अटके
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 23rd Installment: What work will farmers have to do to earn Rs 2000
पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे कब मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

23वीं किस्त कब रिलीज होगी?

  • पीएम किसान योजना की अब तक कुल 22 किस्त आ चुकी है
  • वहीं, 23वीं किस्त का समय जून में हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में किस्त आ सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed