Gadget Explosion Prevention: भीषण गर्मी और बढ़ता तापमान न केवल इंसानों के लिए, बल्कि हमारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। आजकल हम हर वक्त स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस से घिरे रहते हैं, जिनमें लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है।
ये बैटरियां अत्यधिक गर्मी के प्रति बहुत संवेदनशील होती हैं। जब बाहर का तापमान 45 डिग्री के पार जाता है, तो गैजेट्स के अंदरूनी हिस्से तेजी से गर्म होने लगते हैं, जिससे शॉर्ट-सर्किट या बैटरी ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े हादसे से बचा सकती है।
2 of 5
Smartphone
- फोटो : Adobe Stock
स्मार्टफोन और लैपटॉप का रखें ख्याल
- गेमिंग या भारी काम करते समय फोन गर्म हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें, लैपटॉप को हमेशा समतल जगह पर रखें ताकि वेंटिलेशन बना रहे।
- अपने फोन या लैपटॉप को कभी भी कार के डैशबोर्ड पर या सीधी धूप वाली खिड़की के पास न छोड़ें।
3 of 5
पावर बैंक
- फोटो : AI जनरेटेड
पावर बैंक हो सकता है खतरनाक
- हर साल गर्मियों में पावर बैंक फटने की कई खबरें आती हैं, इनमें बड़ी बैटरी होती है जो गर्मी में जल्दी फूल जाती है।
- पावर बैंक को चार्ज करते समय तकिए के नीचे या किसी बंद बैग में न रखें, वरना हीट बाहर न निकलने की वजह से ब्लास्ट होने का जोखिम बढ़ जाता है।
- अगर मोबाइल चार्ज करते समय पावर बैंक गर्म हो रहा है, तो उसे ऑफ करके तुरंत खुद से दूर रख दें।
4 of 5
Smartwatch Tips
- फोटो : FREEPIK
स्मार्टवॉच और इयरबड्स की सुरक्षा
- हाल ही में स्मार्टवॉच ब्लास्ट होने की खबरें सामने आई हैं, जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि स्मार्टवॉच पहनते समय भी सावधानी बरतना जरूरी है।
- इयरबड्स कान के बहुत करीब होते हैं, इसलिए उन्हें लोकल चार्जर से चार्ज न करें और धूप में पहनने से बचें ताकि बैटरी पर दबाव न पड़े।
5 of 5
इयरफोन
- फोटो : Freepik.com
ब्लूटूथ स्पीकर और सामान्य बचाव के टिप्स
- ब्लूटूथ स्पीकर को पूल किनारे या धूप में घंटों न छोड़ें, क्योंकि इसकी बैटरी हीट को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं कर पाती, जिससे स्पीकर के फटने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
- हमेशा कंपनी के असली चार्जर का ही उपयोग करें। अगर किसी गैजेट की बैटरी फूली हुई दिखे, तो उसे तुरंत रिपेयर सेंटर ले जाएं, मैकेनिक की सलाह पर बदल दें।
कमेंट
कमेंट X