सब्सक्राइब करें

Delhi Mumbai Expressway: गाड़ी चलाते समय न करें ये गलतियां, ऐसे लें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसे से सबक

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Thu, 30 Apr 2026 11:05 AM IST
सार

Delhi Mumbai Expressway Alert: अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जैसी घटना आपके साथ भी हो सकती है।

विज्ञापन
Delhi Mumbai Expressway: do not 4 mistake while driving in expressway check here
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसा: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से झुलस गया।



डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया कि ये हादसा रात लगभग 1 बजे हुआ। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अगर आप भी हाइवे या एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखन चाहिए। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Trending Videos
Delhi Mumbai Expressway: do not 4 mistake while driving in expressway check here
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसा: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : AdobeStock

इन गलतियों से लग सकती है कार में आग?

नंबर 1

  • जब भी सफर पर जाएं तो ये सुनिश्चित करें कि गाड़ी में सबकुछ सही हो
  • किसी तरह की छोटी सी गलती कार में आग लगने का कारण बन सकती है
  • कई लोग बिना मेकैनिक को गाड़ी दिखाएं सफर पर निकल जाते हैं
  • सफर पर जाने से पहले गाड़ी की सर्विस जरूर करवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mumbai Expressway: do not 4 mistake while driving in expressway check here
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसा: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • सफर पर लोग जाते हैं, तो गाड़ी में मोबाइल चार्ज भी करते हैं
  • पर ध्यान रहे कि गाड़ी बंद करके मोबाइल चार्ज करने से बचें
  • पावर बैंक, लैपटॉप आदि जैसी चीजें चार्जिंग के दौरान ध्यान रखें
  • कई लोग मोबाइल को गाड़ी में चार्ज लगाकर छोड़ देते हैं, जो आपको दिक्कत दे सकता है
Delhi Mumbai Expressway: do not 4 mistake while driving in expressway check here
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसा: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • अक्सर लोग कार में पानी की बोतल रखते हैं और कार को धूम में खड़ी कर देते हैं
  • पानी की बोतल ट्रांसपेरेंट होती है और ये एक तरह से किसी लेंस की तरह काम करती है
  • सूरज की रोशनी पानी की बोतल से होकर गुजरती है, जिससे गर्मी पैदा होती है
  • ये गर्मी काफी अधिक होती है जिससे सीट, कार में रखे किसी कपड़े या सीट में आग लग सकती है
  • इसलिए ऐसी गलती करने से बचें
विज्ञापन
Delhi Mumbai Expressway: do not 4 mistake while driving in expressway check here
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसा: कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Freepik

नंबर 4

  • इंजन ओवरहीटिंग होना भी आग लगने का एक कारण हो सकता है
  • कूलेंट की कमी या रेडिएटर खराब होने से इंजन ज्यादा गर्म हो जाता है
  • इससे आग लग सकती है
  • इसलिए इस बात का ध्यान रखें


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed