Amarnath Yatra 2026 Rules For Devotees: हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए एक बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इस साल ये यात्रा कल यानी 3 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है जिसके लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है।
Amarnath Yatra 2026: क्या बिना रजिस्ट्रेशन करवाए भी जा सकते हैं अमरनाथ यात्रा पर? जान लें नियम
Amarnath Yatra 2026 Without Registration Ke Possible Hai Kya: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी जिसके लिए आज यानी 2 जुलाई को पहला जत्था रवाना हो गया है, लेकिन क्या अमरनाथ यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन के भी जा सकते हैं? चलिए नियम जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए क्या करना होता है?
- अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता है
- साथ ही आपको कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट और यात्रा परमिट भी चाहिए होता है
क्या ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा होती है?
- हां, ऑन दे स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलती है, लेकिन ये कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे:-
- भीड़ कितनी है
- मौसम कैसा है
- कोटा फुल हो गया है या नहीं
- अगर सभी चीजें पूरी हो जाती हैं, तो ऑन द स्पॉट की सुविधा नहीं दी जाती
नियमों का ध्यान रखना जरूरी
- कोई भी व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के अमरनाथ यात्रा के नहीं जा सकता, ये सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी होता है
- अगर कोई श्रद्धालु नियमों का पालन नहीं करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है और कार्रवाई हो सकती है
साथ ही आपको कई सरकारी और जरूरी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा जैसे...
- फ्री का खाना
- मेडिकल कैंप
- ऑक्सीजन बूथ
- टेंट
नोट:- ये सुविधाएं सिर्फ उन्हीं श्रद्धालुओं को मिलती है जिनके पास परमिट होता है। बिना परमिट के यात्रा करने की कोशिश न करें क्योंकि रास्ते में कई बार परमिट चेक होता है।