पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Interest: क्या आज से PF खाते में आने लगेंगे ब्याज के पैसे? आपको मिले या नहीं ऐसे कर सकते हैं चेक

Fri, 03 Jul 2026 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Jul 2026 10:45 AM IST
सार

PF Ka Interest Kab Aayega: अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं, तो जाहिर है आपको भी पीएफ के ब्याज का इंतजार होगा? चलिए जानते हैं ये ब्याज आपको कब तक मिल सकता है।

विज्ञापन
PF Interest Rate 2025-26 When Will Be Credited How to Check EPF Balance and Interest Status
पीएफ के ब्याज के पैसे कब आएंगे? - फोटो : Amar Ujala AI

EPFO Interest 2025-26: पीएफ खाताधारकों को हर महीने मिलने वाली सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। फिर इस जमा राशि पर ईपीएफओ द्वारा सालाना ब्याज भी दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- EPFO 3.O: शुरू हुआ EPFO पोर्टल, पर पासबुक वेबसाइट अभी भी बंद; जानें कब से UPI-ATM से निकाल पाएंगे PF के पैसे

इस बार वर्ष 2025-26 के लिए सरकार द्वारा ब्याज तय किया जा चुका है जिसके बाद हर कोई इस इंतजार में है कि आखिर पीएफ का ब्याज कब तक उनके पीएफ खाते में आएगा? चलिए जानते हैं आपको कब से ब्याज मिल सकता है...

PF Interest Rate 2025-26 When Will Be Credited How to Check EPF Balance and Interest Status
पीएफ के ब्याज के पैसे कब आएंगे? - फोटो : Adobe Stock

कब से मिलने लगेगा ब्याज?

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 03 जुलाई 2026 से पीएफ खाते में ब्याज के पैसे आ सकते हैं
  • आज से अगले 15 दिनों में पीएफ खाताधारकों के पीएफ खाते में ब्याज की राशि डालने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी 
PF Interest Rate 2025-26 When Will Be Credited How to Check EPF Balance and Interest Status
पीएफ के ब्याज के पैसे कब आएंगे? - फोटो : Adobe Stock

कितना ब्याज मिलेगा?

  • सरकार की तरफ से वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की दर से ब्याज देने का फैसला हुआ है
  • ब्याज की गणना हर महीने के अंत में आपके कुल पीएफ बैलेंस के आधार पर की जाती है
  • फिर इसे एक बार में हर पीएफ खाताधारकों के पीएफ खातों में डाला जाता है  
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Interest Rate 2025-26 When Will Be Credited How to Check EPF Balance and Interest Status
पीएफ के ब्याज के पैसे कब आएंगे? - फोटो : Adobe Stock

आपके खाते में आए PF के ब्याज के पैसे या नहीं?

पहला स्टेप

  • अगर आपको चेक करना है कि आपके पीएफ खाते में ब्याज के पैसे आए हैं या नहीं, तो आप ये घर बैठे चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए पहले पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट passbook.epfindia.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां पर आपको लॉगिन करना होता है
  • यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
PF Interest Rate 2025-26 When Will Be Credited How to Check EPF Balance and Interest Status
पीएफ के ब्याज के पैसे कब आएंगे? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब आपके सामने पीएफ पासबुक का होम पेज आ जाएगा
  • यहां पर आपको पासबुक वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
  • अपनी लेटेस्ट कंपनी की मेंबर आईडी चुननी है
  • फिर आप अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं
  • इसके बाद यहां पर पीएफ के ब्याज के कितने पैसे आए हैं या नहीं आए हैं, ये आप चेक कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed