Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Kitchen Chimney Cleaning: Simple DIY Hacks to Remove Sticky Oil and Grease from Filters Naturally in hindi
{"_id":"6a685f5edda104420a013115","slug":"kitchen-chimney-cleaning-simple-diy-hacks-to-remove-sticky-oil-and-grease-from-filters-naturally-in-hindi-2026-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chimney Filter Cleaning: किचन की चिमनी पर जमा चिपचिपा तेल को कैसे करें साफ, जानें सस्ता तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Chimney Filter Cleaning: किचन की चिमनी पर जमा चिपचिपा तेल को कैसे करें साफ, जानें सस्ता तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:20 PM IST
सार
Remove Grease From Chimney Filter: कई बार ऐसा होता है कि किचन के चिमनी फिल्टर पर चिपका हुआ तेल साफ नहीं होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप घरेलू उपायों से कैसे सस्ते में ही चिमनी का फिल्टर साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किचन चिमनी साफ करने का तरीका
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Kitchen Chimney Cleaning Hacks: भारतीय रसोई में छौंक और तड़के के बिना खाना अधूरा माना जाता है, लेकिन इससे निकलने वाला धुआं अक्सर किचने के चिमनी को गंदा कर देता है। इससे चिमनी पर धीरे-धीरे एक बहुत ही जिद्दी और चिपचिपा तेल जमा हो जाता है। एक आम इंसान अक्सर इस गंदे काले ग्रीस को देखकर परेशान हो जाता है और समझ नहीं पाता कि इसे कैसे साफ किया जाए जिससे अच्छे से साफ हो जाए।
अगर चिमनी के फिल्टर को समय पर साफ न किया जाए, तो उसकी हवा खींचने की क्षमता बेहद कमजोर हो जाती है और मोटर पर लोड बढ़ने से चिमनी खराब हो सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि रसोई में मौजूद चीजों को चमकाने का सबसे सस्ता तरीका क्या है।
2 of 5
कास्टिक सोडा का सबसे शक्तिशाली फॉर्मूला
- फोटो : AI
कास्टिक सोडा का सबसे शक्तिशाली फॉर्मूला
चिमनी के लोहे या स्टील वाले फिल्टर को बाहर निकालें और उसे एक बड़े प्लास्टिक के टब या सिंक में रख दें। अब फिल्टर के ऊपर दो से तीन चम्मच कास्टिक सोडा पाउडर छिड़कें और ऊपर से खौलता हुआ गर्म पानी डाल दें। करीब 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें, रासायनिक क्रिया के कारण पूरा जिद्दी तेल अपने आप पिघलकर पानी पर तैरने लगेगा।
3 of 5
बेकिंग सोडा और सिरके का घरेलू उपाय
- फोटो : AI
बेकिंग सोडा और सिरके का घरेलू उपाय
अगर आपके पास कास्टिक सोडा नहीं है, तो आप हर घर में मिलने वाले मीठे सोडे और सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। टब में गर्म पानी भरकर उसमें आधा कप बेकिंग सोडा और आधा कप सिरका मिलाएं। इस घोल में फिल्टर को 40 मिनट के लिए डुबोकर रखें, इसके बाद बर्तन धोने वाले साधारण स्क्रबर से हल्का रगड़ते ही पूरी गंदगी बिल्कुल गायब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डिशवॉश लिक्विड और नींबू का आसान तरीका
- फोटो : Adobe Stock
डिशवॉश लिक्विड और नींबू का आसान तरीका
कम चिपचिपे फिल्टर के लिए यह नुस्खा बहुत ही कारगर और सुरक्षित है। फिल्टर पर अच्छी मात्रा में बर्तन साफ करने वाला लिक्विड जेल लगाएं और ऊपर से एक नींबू का रस निचोड़ दें। अब इसे उबलते हुए पानी में डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड तेल की बॉन्डिंग को तोड़ देता है, जिससे फिल्टर बिल्कुल नए जैसा चमकने लगता है।
विज्ञापन
5 of 5
इन वजहों से जल्दी गंदा होता है चिमनी
- फोटो : freepik
इन वजहों से जल्दी गंदा होता है चिमनी
फिल्टर को पानी से बाहर निकालने के बाद साफ कपड़े से पोंछ लें और धूप में पूरी तरह सूखने के लिए रख दें। गीला फिल्टर कभी भी चिमनी के अंदर दोबारा न लगाएं, क्योंकि इससे शॉर्ट-सर्किट का खतरा रहता है। अपनी चिमनी को हमेशा सही रखने के लिए हर एक से दो महीने में इस सस्ते घरेलू तरीके से फिल्टर की सफाई जरूर करें इससे आपके चिमनी पर कम लोड पड़ेगा और बिजली का बिल भी कम आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।