How To Remove Service Charge: वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ बाहर डिनर खाना किसे नहीं पसंद होता। मगर कई बार डिनर के बाद जब बिल हाथ में आता है, तो खाने की कीमत से कहीं ज्यादा अन्य टैक्स देखकर मूड खराब हो जाता है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि बिल में टैक्स के अलावा भी रेस्टोरेंट वाले 'सर्विस चार्ज' जोड़ देते हैं, जिसे लोग मजबूरी में चुका देते हैं।
{"_id":"69c6813575b895dc16025bd1","slug":"know-your-rights-how-to-legally-remove-service-charge-from-your-restaurant-bill-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Service Charge: रेस्टोरेंट में बिल जमा करने से पहले चेक कर लें ये चीज, ऐसे कम करा सकते हैं बिल की रकम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Service Charge: रेस्टोरेंट में बिल जमा करने से पहले चेक कर लें ये चीज, ऐसे कम करा सकते हैं बिल की रकम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:10 PM IST
सार
Restaurant Bill Components: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि रेस्टोरेंट में जो बिल आता है उसमें टैक्स के साथ सर्विस चार्ज भी रहता है। ये सर्विस चार्ज आमतौर पर 5-10% का होता है। अब आइए इस लेख में इसके बारे में जानते हैं कि क्या बिल में सर्विस चार्ज का पेमेंट करने के क्या नियम हैं।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट बिल में सर्विस चार्ज
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
रेस्टोरेंट बिल में सर्विस चार्ज से कैसे बचें
- फोटो : Adobe Stock
सर्विस चार्ज और जीएसटी में क्या है अंतर?
- अक्सर लोग भ्रमित हो जाते हैं कि सर्विस चार्ज सरकार को जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है।
- जीएसटी एक सरकारी टैक्स है जो अनिवार्य है, जबकि सर्विस चार्ज रेस्टोरेंट द्वारा अपनी सेवा के बदले वसूला जाता है।
- अगर बिल में 5% से 10% सर्विस चार्ज जोड़ा गया है, तो आप उसे हटाने के लिए कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट बिल में सर्विस चार्ज से बचने के उपाय
- फोटो : Adobe Stock
बिल से सर्विस चार्ज कैसे कम करवाएं?
- अगर बिल में सर्विस चार्ज लगा है और आप सेवा से खुश नहीं हैं, तो तुरंत मैनेजर से उसे हटाने का अनुरोध करें।
- उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, ग्राहकों को इसे देने के लिए मजबूर करना 'अनुचित व्यापार व्यवहार' माना जाता है।
- विनम्रता से कहें कि आप सिर्फ खाने की कीमत और जीएसटी का भुगतान करेंगे। ज्यादातर रेस्टोरेंट कहने पर इसे तुरंत हटा देते हैं।
रेस्टोरेंट बिल में सर्विस चार्ज
- फोटो : Adobe Stock
शिकायत करने का क्या है सही तरीका?
- अगर रेस्टोरेंट मैनेजर मना करने के बावजूद सर्विस चार्ज हटाने को तैयार नहीं है, तो आप नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कॉल कर सकते हैं।
- इसके अलावा, आप 'ई-दाखिल' पोर्टल के जरिए ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
- आज के समय में डिजिटल गवर्नेंस के कारण इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होती है और रेस्टोरेंट पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट बिल में सर्विस चार्ज देना जरूरी है या नहीं
- फोटो : Adobe Stock
जागरूक ग्राहक ही सुरक्षित ग्राहक है
- बाहर खाना खाते समय अपनी जेब का ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है। अगली बार जब आप किसी शानदार रेस्टोरेंट में जाएं, तो भुगतान करने से पहले बिल को ध्यान से पढ़ें।
- ध्यान रखें अच्छी सेवा के लिए अपनी मर्जी से 'टिप' देना एक अच्छी बात है, लेकिन जबरन वसूला जाने वाला 'सर्विस चार्ज' गैर-कानूनी है।
- ऐसे आप सर्विस चार्ज हटवाकर अपने बिल की रकम को कम करवा सकते हैं।