पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chequebook Safety: गायब हो गया है साइन किया हुआ चेक? तो तुरंत करें ये काम, नहीं कटेगा आपके खाते से पैसा

Sun, 05 Jul 2026 01:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 05 Jul 2026 01:59 PM IST
सार

Signed Cheque Lost Guide: भरा हुआ चेक या चेकबुक गायब होने के बाद अक्सर लोग घबरा जाते हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अगर चेक बुक गायब होता है तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
Lost Chequebook Safety Measures: What to Do If You Lose Your Signed Cheque or Chequebook
Lost Chequebook Safety Measures - फोटो : AI

Lost Chequebook Safety Measures: आधुनिक दौर में भले ही नेट बैंकिंग और यूपीआई का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन बड़े लेन-देन के लिए आज भी बहुत से लोग बैंक चेक का ही सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर कभी साइन किया हुआ, भरा हुआ चेक या फिर पूरी की पूरी चेकबुक अचानक कहीं गुम हो जाए, तो बहुत से लोग घबरा जाते हैं, जो की स्वभाविक है।



ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय अगर आप तुरंत अगर समझदारी से कुछ जरूरी कदम उठा लें, तो आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित बच जाएगा। सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि हर अगर भरे हुए चेक पर पाने वाले का नाम लिखा हुआ है तो उसे पाने वाले के अलावा कोई नहीं कैश में ले सकता है। लेकिन अगर आपका सिर्फ साइन किया हुआ चेक हो और वो गायब हो जाए तो उसमें पाने वाला अपना नाम और अमाउंट भरकर इस्तेमाल कर सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि साइन किया हुआ चेक खोने पर आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए।

Lost Chequebook Safety Measures: What to Do If You Lose Your Signed Cheque or Chequebook
सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले करें ये काम
जैसे ही आपको पता चले कि आपका भरा हुआ चेक या चेकबुक गायब है, तो बिना एक मिनट गंवाए अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें। उन्हें घटना की पूरी जानकारी देकर उस विशिष्ट चेक नंबर का भुगतान तुरंत रोकने यानी 'स्टॉप पेमेंट' करने की गुजारिश करें। आप यह काम अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप या नेट बैंकिंग में जाकर खुद भी सिर्फ दो मिनट के अंदर कर सकते हैं।

Lost Chequebook Safety Measures: What to Do If You Lose Your Signed Cheque or Chequebook
नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं एफआईआर - फोटो : Adobe Stock

नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं एफआईआर
चेकबुक या साइन किया हुआ चेक खोना एक गंभीर मामला है, क्योंकि इसका इस्तेमाल धोखाधड़ी या जालसाजी के लिए किया जा सकता है। इससे बचने के लिए आपको तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर एक लिखित शिकायत या एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। पुलिस से मिलने वाली इस एफआईआर की कॉपी भविष्य में आपके लिए एक बहुत बड़ा कानूनी ढाल साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lost Chequebook Safety Measures: What to Do If You Lose Your Signed Cheque or Chequebook
बैंक मैनेजर को लिखित रूप में दें शिकायत - फोटो : Adobe Stock

बैंक मैनेजर को लिखित रूप में दें शिकायत
एफआईआर के बाद आपको तुरंत अपनी होम ब्रांच (जहां आपका खाता है) जाना चाहिए। वहां बैंक मैनेजर को पुलिस एफआईआर की कॉपी के साथ एक लिखित आवेदन पत्र सौंपें, जिसमें चेक गुम होने और भुगतान रोकने का साफ जिक्र हो। इसके साथ ही बैंक से इस बात की लिखित  रसीद जरूर लें कि उन्होंने आपकी शिकायत स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
Lost Chequebook Safety Measures: What to Do If You Lose Your Signed Cheque or Chequebook
क्या भरा हुआ चेक कोई भी भुना सकता है? - फोटो : Adobe Stock
अकाउंट ब्लॉक कराने का अंतिम विकल्प चुनें
अगर आपका खोया हुआ चेक 'ब्लैंक चेक' (यानी जिस पर सिर्फ आपके साइन हैं और पैसे नहीं भरे हैं) था, तो खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर बैंक को लगता है कि स्टॉप पेमेंट के बाद भी खाता सुरक्षित नहीं है, तो आप अपने उस बैंक खाते को तुरंत फ्रीज या पूरी तरह ब्लॉक करवाकर एक नया बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं, ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे।

क्या भरा हुआ चेक कोई भी भुना सकता है?
नहीं, भरा हुआ चेक हर कोई नहीं भुना सकता। बता दें कि अगर चेक पर प्राप्तकर्ता का नाम लिखा है, तो सिर्फ वही व्यक्ति उसे बैंक में जाकर या अपने खाते में जमा करके भुना सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed