Delhi Metro: मेट्रो में सफर करते समय यात्रियों के बीच बहस, धक्का-मुक्की या मारपीट जैसी स्थिति बन जाए, तो अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या करना चाहिए। कुछ लोग वीडियो बनाने लगते हैं, जबकि दूसरे लोग डर के कारण चुप रहते हैं। ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना और समय रहते संबंधित अधिकारियों तक सूचना पहुंचाना।
दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मचारी, स्टेशन स्टाफ और पुलिस की व्यवस्था होती है। अगर आपके सामने कोई झगड़ा मारपीट में बदल जाए, तो सही तरीके से मदद मांगकर स्थिति को संभालने में सहायता मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस पर नियम क्या कहता है। मेट्रो से सफर करने वाले लोग आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
मेट्रो में हो झगड़ा होने पर किससे शिकायत करें?
- फोटो : AI Generated
मेट्रो में झगड़ा होने पर सबसे पहले क्या करें?
- अगर मेट्रो के कोच के अंदर दो यात्रियों के बीच झगड़ा हो रहा है, तो सबसे पहले खुद को सुरक्षित रखें
- मारपीट करने वाले लोगों से उचित दूरी बनाएं और उनके बीच जाकर झगड़ा रोकने की कोशिश न करें
- ऐसा करने से आपको भी चोट लग सकती है
3 of 5
मेट्रो में हो झगड़ा होने पर किससे शिकायत करें?
- फोटो : Amar Ujala
- अगर संभव हो, तो अगले स्टेशन पर उतरकर स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों या सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी दें
- यदि स्थिति गंभीर है, तो मेट्रो में ड्राइवर से बात करने की सुविधा होती है उनसे बात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दें
4 of 5
मेट्रो में हो झगड़ा होने पर किससे शिकायत करें?
- फोटो : AdobeStock
मेट्रो स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से लें मदद
- मेट्रो स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों को ऐसी घटना की जानकारी देना मदद पाने का एक सीधा तरीका है
- उन्हें बताएं कि झगड़ा किस कोच में हुआ, ट्रेन किस दिशा में जा रही है और घटना किस स्टेशन के आसपास हुई
- अगर किसी यात्री को चोट लगी है, तो इसकी जानकारी भी दें, ताकि चिकित्सा सुविधा दी जा सके
5 of 5
मेट्रो में हो झगड़ा होने पर किससे शिकायत करें?
- फोटो : AdobeStock
दिल्ली मेट्रो में शिकायत कैसे करें?
- दिल्ली मेट्रो में किसी गंभीर घटना की सूचना देने के लिए स्टेशन पर मौजूद मेट्रो कर्मचारियों या सुरक्षा कर्मियों से संपर्क किया जा सकता है
- जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता भी ले सकते हैं
- आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल किया जा सकता है