फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: स्क्रीन पर लगी पॉलिथीन नहीं हटाने पर क्या खराब हो सकता है टीवी? यहां जानें और दूर करें कंफ्यूजन

Wed, 14 Oct 2026 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

TV Screen: नए टीवी की स्क्रीन पर लगी पैकिंग फिल्म को आमतौर पर इस्तेमाल करने से पहले हटा देना चाहिए। आप इस बारे में यहां आगे विस्तार से जान सकते हैं।

विज्ञापन
Should You Remove the Plastic Film From Your TV Screen? Know the Right Way
नहीं उतारी पॉलिथीन, तो क्या खराब हो सकता है टीवी? - फोटो : Amar Ujala AI

नया टीवी खरीदकर घर लाने के बाद उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए लोग कई तरह की सावधानियां बरतते हैं। अक्सर टीवी की स्क्रीन पर एक पतली पॉलिथीन या फिल्म लगी होती है। कुछ लोग इसे स्क्रीन की सुरक्षा के लिए लंबे समय तक लगाए रखते हैं, जबकि कुछ लोग टीवी लगाने के तुरंत बाद इसे हटा देते हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि टीवी की स्क्रीन पर लगी इस सफेद पॉलिथीन को हटाना चाहिए या नहीं? क्या इसे लगाए रखने से स्क्रीन को कोई नुकसान हो सकता है? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि टीवी की स्क्रीन पर लगी पॉलिथीन को उतारना चाहिए या नहीं....

Trending Videos
Should You Remove the Plastic Film From Your TV Screen? Know the Right Way
नहीं उतारी पॉलिथीन, तो क्या खराब हो सकता है टीवी? - फोटो : AI Generated

टीवी की स्क्रीन पर लगी पॉलिथीन हटानी चाहिए या नहीं?

  • नया टीवी खरीदने पर उसकी स्क्रीन पर लगी पारदर्शी पन्नी यानी पॉलिथीन परत अक्सर रास्ते में और पैकिंग के दौरान स्क्रीन को धूल, खरोंच और हल्की रगड़ से बचाने के लिए होती है
  • यह परत आमतौर पर अस्थायी होती है और इसे लंबे समय तक लगाए रखने के लिए नहीं बनाया जाता
Should You Remove the Plastic Film From Your TV Screen? Know the Right Way
नहीं उतारी पॉलिथीन, तो क्या खराब हो सकता है टीवी? - फोटो : AI Generated
  • अगर आपके टीवी की स्क्रीन पर ऐसी पैकिंग फिल्म लगी है, तो उसे आप चाहें तो हटा सकते हैं
  • हालांकि, निकालते समय ये जरूर चेक कर लें कि जो पॉलिथीन आप हटा रहे हैं वो सच में पॉलिथीन है या कहीं वो कोई खास कोटिंग तो नहीं है
  • ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ टीवी की स्क्रीन पर खास कोटिंग या अन्य ऑप्टिकल परतें होती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Should You Remove the Plastic Film From Your TV Screen? Know the Right Way
नहीं उतारी पॉलिथीन, तो क्या खराब हो सकता है टीवी? - फोटो : AI Generated

फिल्म लगी रहने से क्या परेशानी हो सकती है?

परेशान नंबर 1

  • अगर आपके टीवी की स्क्रीन पर पॉलिथीन लगी है तो आपको क्वलिटी से समझौता करना पड़ सकता है
  • इसे ऐसे समझिए कि अगर आपने टीवी 4K लिया है और टीवी की स्क्रीन पर पॉलिथीन लगी है
  • तो ऐसे में आपको पिक्चर क्वलिटी वो नहीं मिल पाएगी जो 4K की होती है
  • इसलिए आप चाहें तो पॉलिथीन हटा सकते हैं, ताकि आपको असली पिक्चर क्वलिटी मिल सके
विज्ञापन
Should You Remove the Plastic Film From Your TV Screen? Know the Right Way
नहीं उतारी पॉलिथीन, तो क्या खराब हो सकता है टीवी? - फोटो : AI Generated

परेशानी नंबर 2

  • अगर आप टीवी की स्क्रीन पर लगी पॉलिथीन नहीं निकालते हैं तो इससे आपका टीवी ओवरहीटिंग की वजह से जल्दी खराब हो सकता है
  • ओवरहीटिंग होने से मदरबोर्ड और डिस्प्ले आईसी तक खराब हो सकते हैं
  • इसलिए कई ब्रांड्स अपने टीवी से पॉलिथीन हटाने की सलाह देते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed